न महंगे गहने, न कोई बड़ा तोहफा...9 साल के बेटे ने जन्मदिन पर दिया ऐसा गिफ्ट छलक पड़े Kashmira Shah के आंसू, Sunita भी हुई खुश

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2026 - 02:04 PM (IST)

Kashmira Shah Pre Birthday Gift : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कश्मीरा शाह के बेटे द्वारा दिए गए खास गिफ्ट को देखकर 'बहुत प्यारा है' (Sooooo sweet) कहा। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में, कश्मीरा ने एक खास पल साझा किया, जिसमें उनके 9 साल के बेटे ने उन्हें 'प्री-बर्थडे' गिफ्ट के तौर पर एक खूबसूरत चूड़ी दी। 'लाफ्टर शेफ' की कंटेस्टेंट कश्मीरा ने अपने बेटे के चूड़ी देने की कुछ झलकियां शेयर करते हुए कहा कि यह गहना हमेशा उनके दिल के बहुत करीब रहेगा।

उन्होंने अपने ऑफिशियल हैंडल पर लिखा, "इस छोटी सी, सिंपल चूड़ी को अपनी कलाई पर पहनते ही मेरी आंखों में आंसू आ गए। मेरा 9 साल का प्यारा बेटा मेरे लिए यह 'प्री-बर्थडे' गिफ्ट लेकर आया। उसने मुझे प्यार की यह निशानी दी, जिसने मेरा दिल पिघला दिया। मेरे पास अब तक जितने भी गहने रहे हैं, उनमेंसे कोई भी मेरे बेटे द्वारा पूरे प्यार से चुने गए इस गिफ्ट की बराबरी नहीं कर सकता। उसकी मां होने पर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता आहूजा ने कमेंट किया, बहुत प्यारा है मेरे लाल और साथ में हाथ जोड़ने और किस करने वाले इमोजी भी लगाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

लंबे समय तक दूरियां रहने के बाद, अब कश्मीरा और सुनीता के बीच काफी अच्छे रिश्ते नजर आ रहे हैं।

इतना ही नहीं, गोविंदा के साथ तलाक की चर्चाओं के बीच कश्मीरा को सुनीता आहूजा के समर्थन में भी खड़ा देखा गया था। सितंबर में, जब गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता को 'चालाक औरत' कहा और आरोप लगाया कि उनके आने से पहले ही गोविंदा और सुनीता के बीच समस्याएं चल रही थीं, तब कश्मीरा ने सवाल उठाया कि कोमल को अपने को-स्टार की जिंदगी की इतनी निजी बातें कैसे पता चलीं। उन्होंने लिखा, "अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 सालों और कुल 50 फिल्मों में, मेरे किसी भी 'को-स्टार' को मेरी निजी जिंदगी या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मैंने सिर्फ उसी इंसान को सब कुछ बताया, जिससे मैंने शादी की - @krushna30। मैंने काम की जगह पर कभी ऐसा रिश्ता नहीं देखा, जहाँ कोई सहकर्मी इतनी निजी बातें जानता हो।" बता दें कि कश्मीरा की शादी गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक से हुई है। सुनीता, कृष्णा की 'मामी' हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News