पैरों में गिर कर कश्मीरा ने मांगी थी माफ़ी... Sunita Ahuja ने बताया, 14 साल बाद कैसे हुआ Krushna Abhishek संग उनका पैचअप
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 01:47 PM (IST)
एंटरटेनमेंट डेस्क : आज के समय में सुनीता आहूजा को कौन नहीं जानता होगा। आए दिन उनका कोई न कोई ब्यान सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में सुनीता आहूजा ने नेटफ्लिक्स के एक रियलिटी शो में हिस्सा लिया है। यहां पहुंचकर उन्होंने अपने भांजे कृष्णा के बारे में बात की, कि कैसे 14 सालों बाद उनका रिश्ता सुधरा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस की तरफ से भी उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है।
14 साल बाद कैसे खत्म हुआ गोविंदा और कृष्णा का पारिवारिक विवाद
मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा इन दिनों लाफ्टर शेफ के माध्यम से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कृष्णा अभिषेक जो की बॉलीवुड स्टार गोविंदा के भांजे हैं और पिछले 14 सालों दोनों परिवारवालों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते तक नहीं थे लेकिन अब ये वनवास खत्म हो गया। हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता लाफ्टर शेफ के सेट पर पहुंची और अपने सारे पारिवारिक विवादों को खत्म कर दिया।
कश्मीरा ने मांगी सुनीता के पैरों में गिर कर माफी
लॉक अप सीजन 2 के एक एपिसोड में सुनीता ने अन्य कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए बताया कि कश्मीरा एक बहुत ही अच्छी और साफ़ दिल की लड़की हैं। लाफ्टर शेफ के सेट पर कश्मीरा ने पैरों में गिर कर माफ़ी मांगी थी और ये देखकर मुझे भी बहुत रोना आ गया था। यह समय मेरे लिए सबसे इमोशनल था क्योंकि मैं भी उनसे 14 सालों बाद मिली थी। कश्मीरा ने रोते हुए मुझसे कहा कि- मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ़ कर दो। कृष्णा मेरे हाथों से ही पला बढ़ा है, उनके बच्चे 9 साल के हो गए हैं लेकिन मैंने अभी तक उनको नहीं देखा था।
लॉक अप सीजन 2
'लॉक अप' के पहले सीजन की मेजबानी कंगना रनौत ने की थी। वहीं, दूसरे सीजन में होस्ट की जिम्मेदारी रितेश देशमुख और फराह खान निभा रहे हैं। इस बार शो में सुनीता आहूजा के अलावा आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, आकांक्षा चौधरी समेत कुल 14 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
