इस फेमस एक्ट्रेस ने रावण को लेकर कह दी ये बड़ी बात, गुस्से में लोगों ने लगाई क्लास
punjabkesari.in Friday, Oct 03, 2025 - 12:09 PM (IST)

बाॅलीवुड तडका : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और जानी-मानी टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी पोस्ट और विचारों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सिमी ग्रेवाल ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया है। उनका यह पोस्ट रावण को लेकर था और अब इसी को लेकर वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
सिमी ग्रेवाल का विवादित पोस्ट
सिमी ग्रेवाल ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर रावण के बारे में लिखा। उन्होंने कहा कि 'प्रिय रावण... हर साल, इस दिन, हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं.. लेकिन.. तकनीकी तौर पर.. आपके व्यवहार को "दुष्ट" से "थोड़ा शरारती" में पुनर्वर्गीकृत किया जाना चाहिए। आखिर तुमने किया ही क्या था? मैं मानता हूँ कि तुमने जल्दबाजी में एक महिला का अपहरण किया था... लेकिन.. उसके बाद.. तुमने उसे आज की दुनिया में महिलाओं से ज़्यादा सम्मान दिया। तुमने उसे अच्छा खाना दिया.. रहने की जगह दी.. और यहाँ तक कि महिला सुरक्षा गार्ड भी दीं (हालांकि ज़्यादा खूबसूरत नहीं)। तुम्हारा विवाह का अनुरोध विनम्रता से भरा था.. और अस्वीकार किए जाने पर तुमने कभी तेज़ाब नहीं फेंका। यहाँ तक कि जब भगवान राम ने तुम्हें मारा.. तब भी तुम उनसे माफ़ी मांगने के लिए इतने समझदार थे। और.. मेरा मानना है कि तुम हमारी आधी संसद से ज़्यादा पढ़े-लिखे थे। यकीन मानो यार.. तुम्हें जलाने के लिए कोई कड़वाहट नहीं है... बस यही तो है। दशहरा की शुभकामनाएं।'
एक्ट्रेस की राय
सिमी ने आगे लिखा कि रावण ने ऐसा क्या किया था जिसे पूरी तरह बुराई माना जाए? उन्होंने स्वीकार किया कि रावण ने जल्दबाज़ी में एक महिला का अपहरण किया, लेकिन इसके बाद उसने उस महिला को पूरा सम्मान दिया। सिमी के अनुसार, रावण ने न सिर्फ उसे अच्छा भोजन और सुरक्षित जगह दी, बल्कि महिला सुरक्षा गार्ड भी दिए।
सोशल मीडिया पर विवाद
सिमी ग्रेवाल के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की और कहा कि एक्ट्रेस ने गलत तुलना की है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। विवाद छिड़ने के बाद एक्ट्रेस ने उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।
सिमी ग्रेवाल का फिल्मी करियर
सिमी ग्रेवाल का नाम फिल्म इंडस्ट्री में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। फिल्मों के अलावा वह एक सफल टेलीविजन होस्ट और फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी शो 'Rendezvous with Simi Garewal' ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बनाया था। मेहनत और लगन से सिमी ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है और आज भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।