नन्ही देवी ने थामी मां की उंगलियां, लेटेस्ट तस्वीर देख पिघल रहे फैंस के दिल
punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 11:00 AM (IST)

मुंबई। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी जिंदगी के नए फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। इन दोनों ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और उसका नाम देवी बसु ग्रोवर रखा। जब से नन्ही मंचकिन का जन्म हुआ है, फैंस देवी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीती रात, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देवी के छोटे छोटे हाथों की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें देवी ने अपनी मां की उंगलियों को कस कर पकड़ रखा था और यह काफी इमोशनल मूमेंट था।
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें हम देख सकते हैं कि देवी बसु ग्रोवर नेवी ब्लू आउटफिट पहने आराम से बिस्तर पर लेटी हुई हैं। वह अपनी मां बिपाशा बसु की उंगलियों को मजबूती से पकड़ती हैं। अभिनेत्री ने अभी भी अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा नहीं किया है लेकिन हम शर्त लगा सकते हैं कि यह तस्वीर हमारे दिलों को पिघलाने के लिए काफी है।
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर को एक बच्ची का स्वागत किया। इस जोड़े ने अपनी बच्ची का नाम देवी रखा है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया जिसमें लिखा था, “देवी बसु सिंह ग्रोवर।”