Tejasswi Prakash की मां को खुद की ही बेटी पर नहीं भरोसा, Karan से कहा- वो ठीक नहीं, संभल कर रहना
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 05:01 PM (IST)
Tejasswi Prakash : आए दिन करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में आते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही करण ने अपने शो में सबके सामने तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए प्रपोज़ किया था। तब से सोशल मीडिया पर बस उनके ही चर्चे हैं। हाल ही में दोनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट पर पहुंचे। वहां पर सवाल-जवाब के बीच कुछ ऐसी बातें सामने आई, जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
करण कुंद्रा ने अपने रिश्ते को लेकर बताई सीक्रेट बात
बातचीत के दौरान करण कुंद्रा ने अपने रिश्ते को लेकर बताया कि शुरू में जब तेजस्वी के परिवार वालों को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तो उनके पापा को तो कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन मां हमारे रिश्ते को लेकर काफी कंफ्यूज थीं। तेजस्वी की मां ने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है, उसका स्वभाव थोड़ा अलग है, थोड़ा संभल कर रहना।
तेजस्वी प्रकाश की मां ने लिव इन में रहने की सलाह दी
इसी के साथ तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि मेरी मां ने मुझे समझाया कि कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक-दूसरे को अच्छे से समझ लेना। तेजस्वी ने बताया कि मेरी मां को मुझसे ज्यादा करण की चिंता थी, वो चाहती थी की करण पूरी तरह कम्फर्टेबल हों। इस वजह से उन्होंने सलाह दी की शादी से पहले दोनों को लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए।
कुछ लोग इसके खिलाफ होते हैं लेकिन मेरी मां का मानना है कि साथ रहने से एक-दूसरे किए बारे में पता चल जाता है।
इसी के साथ तेजस्वी काफी इमोशनल हो गईं और अपने रिश्ते को याद करने लगी और कहा कि शुरुआत में लोगों ने हमें ट्रोल किया था लेकिन हमारे प्यार की जीत हुई। आज हमारे रिश्ते को 4 साल हो गए हैं।
