आखिरी समय में उनके पास कुछ जानकारी थी...6 साल बाद भी अनसुलझा है Sushant Singh Rajput की मौत का रहस्य, बहन Shweta ने खोले राज

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 01:28 PM (IST)

Sushant Singh Rajput Sister Shweta : 14 जून 2020 को मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिला के रख दिया। इस दिन ही एक्टर अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके फैंस तक सभी को गहरा सदमा दिया था। जहां कुछ लोगों ने उनकी मौत को आत्महत्या बताया, वहीं कई लोगों ने इसे साजिश और हत्या से जोड़कर सवाल खड़े किए। सुशांत की मौत से जुड़े कई सवाल आज भी चर्चा में हैं। उनके परिवार की ओर से भी लगातार मामले में सच्चाई सामने लाने और इंसाफ की मांग की जाती रही है। अब एक बार फिर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई की मौत को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठाए हैं। 

Sushant Singh Rajput Sister

हमें अभी भी नहीं पता कि असल में क्या हुआ था: सुशांत सिंह राजपूत की बहन
हाल ही में सुशांत सिंह की बहन एक पॉडकास्ट पर पहुंची और वहां जाकर उन्होंने अपने भाई सुशांत सिंह की मौत को लेकर कुछ बड़े दावे किए और कुछ सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा कि घटना को छह साल बीत चुके हैं लेकिन परिवार आज ही यह नहीं जान पाया है कि उस दिन वास्तव में क्या हुआ था ? श्वेता ने सवाल किया कि सुशांत के  पोस्टमार्टम की इतनी जल्दबाजी में जरुरत क्यों पड़ी और जब वह आमतौर पर अपने कमरे का दरवाजा लॉक नहीं करते थे तो उनका कमरा अंदर से बंद कैसे था। उन्होंने कहा कि ऐसे कई सवाल है, जिनका जवाब अब तक नहीं मिल सकता है। श्वेता के मुताबिक, इन परिस्थितियों को देखकर उन्हें आज भी लगता है कि मामले कुछ गड़बड़ जरूर थी और सब कुछ सामान्य नहीं था। 

Sushant Singh Rajput Sister

पनी मैनेजर की मौत के बाद काफी परेशान रहते थे सुशांत
श्वेता ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत काफी तनाव में रहने लगे थे। दिशा, सुशांत की मैनेजर थीं, जिनकी ,मुंबई की एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। श्वेता के मुताबिक, इस घटना के बाद सुशांत अक्सर कहते थे कि वे लोग उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सुशांत के पास शायद ऐसी कोई जानकारी थी, जिसे वह सामने लाना चाहते थे लेकिन इस बारे में उन्हें खुद भी पूरी जानकारी नहीं थी। जब श्वेता से पुछा गया कि सुशांत के वे लोग कहने का इशारा क्या बॉलीवुड की तरफ था तो उन्होंने कहा कि इस बारे में वह निश्चित तौर पर कुछ नहीं जानतीं। 

Sushant Singh Rajput Sister

CBI कवर-अप कर रही है 
इसके बाद श्वेता ने कहा कि अब वह इस मामले में CBI की तरफ से किसी क्लोजर रिपोर्ट का इन्तजार नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि परिवार अब सुशांत की जिंदगी उनकी उपलब्धियों और उनकी विरासत को याद करते हुए उसे सेलिब्रेट करना चाहता है। श्वेता के मुताबिक, परिवार को लगता है कि उन्हें सच्चाई का अंदाजा है और जांच में जो कुछ भी किया जा रहा है, वह शायद मामले को दबाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा की उनके दिल में उन्हें पता है कि आखिर उनके भाई के साथ क्या हुआ था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News