प्रेग्नेंसी न्यूज के बीच Surbhi Jyoti ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं– सच कुछ और है
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 11:23 AM (IST)
Mumbai : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस Surbhi Jyoti इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उनकी ट्विन प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सोनोग्राफी फोटो वायरल हो रही थी, जिसे सुरभि ज्योति की बताया जा रहा था। इस फोटो के साथ यह दावा भी किया जा रहा था कि एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं। हालांकि इस वायरल पोस्ट को लेकर सुरभि की तरफ से पहले कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, जिससे फैंस और भी ज्यादा कन्फ्यूज हो गए थे।
लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले की सच्चाई बता दी है। सुरभि ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ शब्दों में लिखा – No, I am not having twins. यानी उन्होंने साफ कर दिया कि वह जुड़वां बच्चों की मां नहीं बनने वाली हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरें पूरी तरह गलत हैं।

जब से सुरभि ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की है, तब से वह लगातार अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। उनकी तस्वीरों में प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिखाई देता है और फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।
आपको बता दें कि सुरभि ज्योति शादी के करीब डेढ़ साल बाद मां बनने जा रही हैं। उन्होंने साल 2024 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी। सुरभि ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो कुबूल है से की थी, जिसमें जोया के किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी और आज भी फैंस उन्हें उसी किरदार से याद करते हैं।

