Bigg Boss में तहलका मचाने वाले Superstar Sunny Arya कर रहे हैं अनोखी समाजसेवा
punjabkesari.in Wednesday, May 15, 2024 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुपरस्टार सन्नी आर्य बिग बॉस सीजन 17 में तहलका मचाने के बाद कर रहे हैं अनोखी समाजसेवा। सन्नी आर्य समाजसेवा करके तहलका मचा रहे हैं। सन्नी आर्य जब से बिग बॉस से आए हैं तब से लगातार ऐसी समाजसेवा कर रहे हैं जिससे उन्होंने तहलका मचा दिया है। सन्नी आर्य की समाजसेवा को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि जब कोई स्टार बन जाता है। तो वो सब कुछ छोड़ कर सिर्फ और सिर्फ अपने काम में आगे जाने की कोशिश करता है।
लेकिन सन्नी आर्य लगातार समाजसेवा कर रहे हैं। प्रैंक वीडियो के माध्यम से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सन्नी आर्य अब समाजसेवा के द्वारा सबके हीरो बने हुए हैं। क्योंकि सन्नी आर्य का समाजसेवा करने का तरीका ही सबसे अलग है। बिग बॉस में से आने के बाद सन्नी आर्य ने तहलका भाई ट्रस्ट के द्वारा हर दिन 150 से ज्यादा जरूरत मंद लोगो को फ्री खाना खिलाना शुरू किया। 20 युवाओं को स्कूटीयां और 35 लोगों को साइकिल देकर आत्म निर्भर बनाने का काम तहलका भाई ट्रस्ट के द्वारा किया गया।
समाजसेवी तहलका भाई के फोल्लोवेर्स इंस्टाग्राम फेसबुक पर तेजी से बड़ रहे हैँ हाल ही में 50 व्हीलचेयर बाटने के बाद फ्री एम्बुलेंस की सेवा शुरू की है जो कि दिल्ली वासियों के लिए उनकी तरफ से एक बहुत ही सुंदर तोहफा है। और अब हर सोमवार 100 महिलाओं को सेनेट्री पेड और उनके जरूरतों की चीजे बाटने का काम तहलका भाई ट्रस्ट के द्वारा सन्नी आर्य कर रहें हैं जिसकी शुरुआत द्वारका मोड़ से की गई। आज के समय में तहलका भाई ट्रस्ट के जरिए सन्नी आर्य ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सन्नी आर्य करोड़ों लोगो के दिलो पर राज कर रहे हैं। जल्द तहलका भाई दिल्ली में हज़ारो बेरोजगार महिलाओ को रोजगार देने वाले हैँ।