Cat Fight के बीच Hina Khan ने Shilpa Shinde को किया सपोर्ट, फैंस से की अपील- हम सब गलतियां करते हैं...

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 06:28 PM (IST)

Hina Khan : टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों शिल्पा शिंदे विवाद की वजह से काफी सुर्खियों में आई हुई हैं। बिग बॉस के बाद अब रियल लाइफ में भी दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जवाब देने में पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में हुए शिल्पा शिंदे विवाद की वजह से हिना और शिल्पा दोनों को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के अपने फैंस से अपील की है ...

Shilpa Shinde false harassment case

 हिना खान ने फैंस से की अपील
सोशल मीडिया पर एक नोट लिखते हुए हिना खान ने कहा कि- हम सभी गलतियाँ करते हैं और समय के साथ हम बदलते हैं, विकसित होते हैं। मैंने यहाँ-वहाँ कुछ ट्वीट्स पढ़े हैं। मैंने हमेशा नफरत से ऊपर दयालुता, प्यार और इंसानियत को चुना है। अगर आप मेरे फैन हैं और मेरे शुभचिंतक हैं, तो मैं आपसे अपील करती हूं कि आप भी वही मजबूती और स्पष्टता रखें, लेकिन दूसरों के प्रति नफरत या कठोरता दिखाए बिना। हमें अपनी बात रखने के लिए क्रूर या संवेदनहीन बनने की जरूरत नहीं है। हम बिना अमानवीय या नफरत भरे हुए भी अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकते हैं। करुणा और प्रेम हमारी ताकत होनी चाहिए।

अगर आप ऐसा नहीं करते और उन लोगों की तरह व्यवहार करते हैं जो बिना मतलब की नफरत और ट्रोलिंग फैलाते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी, चाहे आप मेरे फैन ही क्यों न हों। और मैं सच में ऐसा करूंगी।

मुझे अपने लिए और अपने प्रियजनों के लिए केवल सकारात्मकता और शांति चाहिए और आप सभी मेरे लिए बहुत कीमती हैं।

Shilpa Shinde false harassment case

क्या था पूरा मामला ?
आपको बता दें कि हिना और शिल्पा के बीच कैट फाइट तब शुरू हुई जब शिल्पा शिंदे ने भारती के शो में कबूला की 10 साल पहले उन्होंने अपने शो के निर्माता पर झूठा आरोप लगाया है। 

इसके बाद से हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के शिल्पा शिंदे की आलोचना की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News