उसे टॉर्चर किया जा रहा था... Sanchita की मौत के बाद छलका पिता का दर्द, कहा- वो अंदर ही अंदर टूट रही थी
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 04:56 PM (IST)
Sanchita Ugale : हाल ही में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई थी, जिसने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया। उभरती हुई अभिनेत्री सांचोता उगाले ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इसी बीच, एक्ट्रेस के पिता मच्छिन्द्र उगाले ने अपनी बेटी की मानसिक स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि संचिता पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं।

अचानक डिप्रेशन में आ जाती थी..
आपको बता दें संचिता उगाले अपने परिवार के साथ नालासोपारा में रहती थीं लेकिन 14 जून का दिन उनके लिए आखिरी दिन बन गया। रविवार शाम को जब उनके घर के सदस्य घर पर नहीं थे तो उन्होंने शाम सात बजे के करीब पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। संचिता उगाले ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। सीरियल कुमकुम भाग्य से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल संग छावा में भी काम किया था। इस मामले में उनके पिता ने बताया कि वो हमेशा कुछ परेशान लगती थी लेकिन उसने हमसे कभी कुछ शेयर नहीं किया। इतना ही नहीं जब भी वो अच्छे मूड में होती थी तो अचानक से वो डिप्रेशन में आ जाती थी।

हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठाएगी: संचिता के पिता
संचिता के पिता आगे बताते हुए कहते हैं कि वो हमेशा ज्यादा समय परिवार के साथ बिताना पसंद करती थी और जहां भी जाना होता तो हमारे साथ जरूर जाती लेकिन रविवार की शाम वो घर पर अकेली थी, जब उसने ऐसा कदम उठाया। वो हमेशा ही हमारी आंखों के सामने रहती थीं लेकिन उस दिन बस आधे घंटे हम उसके साथ नहीं थे और यही हमारी सबसे बड़ी गलती है। हमे ये तो जरूर पता था कि वो परेशान है लेकिन वो ऐसा कदम उठा लेगी, ऐसा हमने कभी नहीं सोचा था।
इसके बाद संचिता के पिता के कहा कि, उसके साथ जरूर कोई न कोई टॉर्चर जरूर हो रहा था। बात जो भी हो सामने तो आ ही जाएगी।

बेटी के न्याय के लिए लगाई गुहार
एक्ट्रेस के पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है—उनकी बेटी के साथ अगर कोई गलत हुआ है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ उनकी बेटी ही नहीं, बल्कि देश की हर बेटी सुरक्षित और न्याय की हकदार है। उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि आखिर वह भी किसी की बेटी थी और उसके साथ हुए अन्याय की सच्चाई सामने आनी चाहिए।
