डॉक्टर के साथ Sanchita की चैट हुई लीक, पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थीं...बोलीं- मेरा सारा पैसा खत्म हो गया है

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 04:18 PM (IST)

Sanchita Ugale Chat Leak : आए दिन टीवी एक्ट्रेस संचिता का केस में नए-नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। अब हाल ही में जांच के दौरान एक और सबूत मिला है, जिसमें दिख रहा है कि वो पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थीं। पुलिस संचिता के फ़ोन की छान-बीन कर रही है, जिसमें अब डॉक्टर के साथ उनकी चैट सामने आई है। 

 6 महीनों से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था
पुलिस ने बताया कि कम से कम पिछले 6 महीने से संचिता डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज चल रहा है। इन चैट को पढ़ने के बाद पुलिस अब आगे जांच में जुट गई है कि आखिर सच क्या है ?

इसी के साथ उनके घरवालों ने आरोप लगाया है कि संचिता जब टीवी में काम करती थी तो वो तब से ही काफी परेशान थी। 

Sanchita Ugale Chat Leak

इस बीमारी से परेशान थीं संचिता 
अब हाल ही में संचिता की जो चैट लीक हुई है, उसमें संचिता अपनी डॉक्टर को कहती हैं कि- मुझे लगता है, मेरे दिमाग में कोई बीमारी है, जिसकी वजह से मैं किसी भी चीज पर ध्यान नहीं दे पा रही हूँ। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वो न ही किसी की बात सुन पाती हैं और न ही उनका काम पर ध्यान है। 

डरने लगे थे लोग
इसके बाद संचिता बहुत ही परेशान होकर अपनी डॉक्टर से पूछती हैं कि मैं कब तक ठीक होंगी अब तो पूरे 6 महीने बीत चुके हैं। डिप्रेशन की वजह से मेरा बिहेवियर भी काफी बदल गया है और लोग भी मुझसे डरने लगे हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इन थेरेपी की वजह से उनका सारा पैसा खर्च हो गया है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News