10 साल बाद मां बनी Sambhavna Seth के बच्चों का हुआ नामकरण, चांदी की थाल में सोने की तार से लिखा जुड़वां बच्चों का नाम
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 11:49 AM (IST)
Sambhavna Seth : सम्भावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने इसी साल अप्रैल में सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की थी। इसके बाद 4 जून को कपल ने बताया कि उनके घर जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया है। दोनों ने एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी थी। संभावना और अविनाश अपने यूट्यूब व्लॉगस के जरिए भी फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी जिंदगी के खास पल लगातार साझा करते हैं। अब हाल ही में उन्होने अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण संस्कार बड़े धूमधाम से आयोजित किया, जिसकी पूरी झलक उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए नए व्लॉग में दिखाई है।

संभावना और अविनाश ने रखे अपने बच्चों के नाम
सम्भावना और उनके पति अविनाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बच्चों के नामकरण संस्कार का खास व्लॉग शेयर किया है। वीडियो में दोनों पूरे विधि-विधान के सतह नामकरण की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंब चांदी की थाल में सोने की तार से अपने जुड़वा बच्चों के नाम लिखे और पहली बार फैंस को उनके नामों से रूबरू कराया। कपल ने अपने बेटे का नाम युगार्थ और बेटी का नाम ध्वजा रखा है। इसके अलावा, उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी नामकरण समारोह की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए अपने बेटे और बेटी के नाम की आधिकारिक घोषणा की।
सोशल मीडिया पर शेयर की नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें
सम्भावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों के नामकरण समारोह की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपने नन्हे बेटे को बेटी की झलक तो दिखाई लेकिन अभी तक उनके चेहरे फैंस को नहीं दिखाई हैं। समारोह के दौरान सम्भावना लाल रंग के पारम्परिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि अविनाश ने नीले रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। वहीं, दोनों बच्चे युगार्थ और ध्वजा गुलाबी रंग के कपड़ों में बेहद प्यारे लग रहे थे। तस्वीरों के साथ संभावना ने कैप्शन में लिखा- मिलिए हमारे बेटे योगार्थ और बेटी ध्वजा से। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कपल को ढेरों शुभकामनाए दीं। कई लोगों ने बच्चों के नाम की तारीफ की और उनके स्वस्थ, सुखी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शादी के 10 साल बाद माता-पिता बने सम्भावना और अविनाश
सम्भावना के लिए मां बनना किसी चमत्कार से कम नहीं था। शादी के इतने सालों बाद ही उन्हें मां बनने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने मां बनने के लिए कम से कम बार आईवीएफ का सहारा लिया लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और आठों बार वो फेल हो गईं। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी का सहारा लिया और एक-साथ जुड़वा बच्चों की मां बनीं।
