Samay Raina पर बरसे Mukesh Khanna, बोले- मुंह काला कर गधे पर बैठाओ

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 01:59 PM (IST)

Mumbai : दिग्गज अभिनेता Mukesh Khanna और कॉमेडियन Samay Raina के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। हाल ही में Mukesh Khanna ने एक तीखा पोस्ट शेयर करते हुए समय रैना पर जमकर निशाना साधा।

Mukesh Khanna का भड़का गुस्सा
अपने पोस्ट में Mukesh Khanna ने समय रैना की तुलना करते हुए बेहद सख्त और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि समय का स्वभाव बदलने वाला नहीं है और उसे चाहे जितना समझाया जाए, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। खन्ना ने उन्हें रोस्टेड प्राणी बताते हुए कहा कि वे विवादों के बावजूद सुधरने को तैयार नहीं हैं।

Samay Raina Controversy

मुकेश खन्ना ने पोस्ट के कैप्शन समय रैना के बारे में लिखा, “कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है. उसे लाख शीशियों में रखो. बाहर निकालो. फिर टेढ़ी की टेढ़ी ! 

सख्त सजा की मांग
यहीं नहीं, Mukesh Khanna ने आगे बढ़कर बेहद कठोर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समय रैना को सार्वजनिक रूप से सजा मिलनी चाहिए। उनके अनुसार, देशभर में उन्हें शर्मिंदा किया जाना चाहिए ताकि बच्चों के सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ का अपमान करने का उन्हें एहसास हो सके।

Samay Raina Controversy

Samay Raina का बयान
वहीं, अपने शो Still Alive में समय रैना ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कई लोग इस मुद्दे के दौरान चर्चा में आने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया का भी जिक्र किया।

समय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “शक्तिमान आ गया था, उससे कैसे लड़ते?” इसके साथ ही उन्होंने एक विवादित दावा करते हुए कहा कि जब ‘शक्तिमान’ टीवी पर आता था, तो कुछ बच्चे उसके स्टंट की नकल करते हुए हादसों का शिकार हुए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में कोई कैसे नैतिकता की बात कर सकता है।

Samay Raina Controversy

बढ़ता जा रहा है विवाद

दोनों के बयानों के बाद यह मामला अब और गरमाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस भी दो गुटों में बंट गए हैं—कुछ मुकेश खन्ना के समर्थन में हैं, तो कुछ समय रैना के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News