Dheeraj Dhoopar और Vinny Arora दूसरी बार बनने जा रहे हैं माता-पिता, फ्लांट किया बेबी बंप

punjabkesari.in Saturday, Nov 21, 2026 - 05:53 PM (IST)

Dheeraj Dhoopar Second Baby : सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए, अभिनेत्री विन्नी अरोड़ा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपने अभिनेता पति धीरज धूपर के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है।

विन्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हरे रंग के खूबसूरत गाउन में अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "एक और छोटा सा चमत्कार।

सोमवार को, विन्नी और धीरज की एनिवर्सरी पोस्ट ने उनके दूसरे बच्चे के आने की अटकलों को जन्म दिया था, जिसमें उन्होंने परिवार में थोड़ा और प्यार जुड़ने" का इशारा किया था। धीरज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। इन तस्वीरों में विन्नी और धीरज रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए थे। कुछ तस्वीरों में उनका बेटा जैन भी अपने माता-पिता के साथ दिखा, जो बेहद प्यारे पारिवारिक पल थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vinny Arora Dhoopar (@vinnyaroradhoopar)

धीरज और विन्नी एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देखते हुए नजर आए, जिससे उनके बीच के गहरे रिश्ते की झलक मिलती है। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में लिखा था, "हम अपने परिवार में थोड़ा और प्यार जोड़ रहे हैं। इससे लोगों को लगा कि शायद वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी पुष्टि अब विन्नी ने अपनी ताजा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कर दी है।

धीरज ने अपनी पत्नी को एनिवर्सरी विश करते हुए लिखा, "साथ बिताए एक दशक के बाद, अभी पूरी जिंदगी बाकी है। दस साल बाद भी, तुम मेरी सबसे पसंदीदा इंसान और मेरी सबसे पसंदीदा लव स्टोरी हो। हैप्पी एनिवर्सरी, माय लव।

कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, धीरज और विन्नी ने नवंबर 2016 में शादी कर ली थी। अगस्त 2022 में उनके घर पहले बच्चे, बेटे ज़ैन का जन्म हुआ। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नन्हे-मुन्ने के साथ बिताए गए कई खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News