तू ब्रश करता है तो फिर मुंह से इतनी गंदगी क्यों निकालता है... Samay Raina के जोक पर फिर भड़के Sunil Pal
punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 03:38 PM (IST)
Samay Raina and Sunil Pal Controversy : इंडिया गोट लेटेंट के दूसरे सीजन की वापसी पर समय रैना फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। पिछले साल का यही समय समय के लिए बहु परेशानी वाला रहा था। बहुत मुश्किलों और मशक्कत के बाद समय का शो अब यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर फिर वापिस आ गया है। इसी बीच जैसा आप सबको पता ही है कि समय रैना की अक्सर सुनील पाल के साथ जुबानी जंग चलती रहती हैं। कपिल शर्मा में साथ आने के बाद अब फिर से दोनों की बीच खट-पट शुरू हो गई है। समय को जवाब देने के लिए हाल ही में सुनील ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो समय को ताने दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

India's Got Latent Season 2 के पहले एपिसोड में ही समय ने सुनील पाल का फिर मजाक उड़ाया। समय ने सुनील के दांतों का मजाक उड़ाया और एक कंटेस्टेंट को कहा कि यदि आपके पास अच्छा टूथपेस्ट है तो सुनील पाल को जाके दे आओ।
सुनील पाल ने समय को दिया दो टूक जवाब
हाल ही में सुनील पाल ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो डाली, जिसमें वो एक मिमिक्री आर्टिस्ट के साथ मिमिक्री कर रहे हैं। वीडियो में सुनील पाल कहते हैं कि समय रैना मैं तुझे इसलिए माफ कर रहा हूं क्योंकि रात के टाइम हम शो करते हैं और तेरे नाम का मतलब ही रात का टाइम है। समय मतलब टाइम और रैना मतलब रात। रात के टाइम की हम रिस्पेक्ट करते हैं।"

इसी के साथ सुनील के ब्रश वाले जोक का जवाब देते हुए कहा कि, समय तूने बोला था कि मैं ब्रश नहीं करता हूं ? पर तू तो ब्रश करता होगा, फिर तेरे मुंह से इतनी गंदगी कैसे निकल रही है ?
इस वजह से शुरू हुई समय रैना और सुनील पाल की लड़ाई
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़े विवाद के दौरान सुनील पाल ने समय रैना की कॉमेडी शैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने समय को सलाह दी थी कि उन्हें Kapil Sharma से साफ-सुथरी और पारिवारिक कॉमेडी सीखनी चाहिए। इसके बाद समय रैना ने अपने कमबैक वीडियो में सुनील पाल की टिप्पणियों का जवाब दिया, जिससे दोनों के बीच बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।

