बॉबी देओल की ‘बंदर’ पर सलमान खान का स्वैग, बोले- ''बंदर करेगा अब सब को सिनेमा के अंदर''

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 02:26 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Bandar का धमाकेदार टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म में Bobby Deol एक बेहद अलग और रॉ अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म को Anurag Kashyap ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे Nikhil Dwivedi ने सैफरॉन मैजिवर्क्स और Zee Studios के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर सामने आने के बाद फैंस लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं। खासकर बॉबी देओल का रेट्रो और डार्क अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

सलमान खान ने अपने अंदाज में किया प्रमोशन
Salman Khan ने भी ‘बंदर’ के टीजर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी और फीड पर शेयर कर फिल्म को सपोर्ट किया। हमेशा की तरह सलमान ने अपने मजेदार और स्वैगी अंदाज में फिल्म का प्रमोशन किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

उन्होंने लिखा-
'B for बॉबी देओल
A for आग
N नहीं जाओगे तो पछताओगे
D for देओल, अब सनी देओल
A for अभी क्या? आमिर खान?
R for रेस, तो सिनेमा देखने के लिए रेस लगाओ
अकेले मत जाना, दोस्तों के साथ जाओ और हां बंदर करेगा अब सब को सिनेमा के अंदर।

सलमान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे 'भाई स्टाइल प्रमोशन' बता रहे हैं।

रेट्रो से डार्क दुनिया तक का सफर दिखाता है टीजर
‘बंदर’ का टीजर शुरुआत में रंगीन और अजीबोगरीब दुनिया जैसा लगता है, लेकिन धीरे-धीरे उसका माहौल बेहद डार्क, हिंसक और इमोशनल हो जाता है। बैकग्राउंड में बजता रीक्रिएटेड गाना “कम ऑन बेबी दिल किसको देगी” पूरे टीजर को और ज्यादा अनोखा बना देता है। टीजर में बॉबी देओल का एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को काफी इंटेंस महसूस हो रही है। अनुराग कश्यप की खास कहानी कहने की शैली इसमें साफ नजर आती है।

दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
फिल्म में बॉबी देओल के अलावा Sanya Malhotra, Raj B Shetty, Sapna Pabbi, Saba Azad, Riddhi Sen, Jitendra Joshi, Indrajith Sukumaran और Nagesh Bhosale जैसे कलाकार नजर आएंगे।

‘पाताल लोक’ और ‘उड़ता पंजाब’ वाली टीम का बड़ा प्रोजेक्ट
फिल्म को Sudip Sharma और Abhishek Banerjee ने लिखा है। यही जोड़ी पहले Paatal Lok, Kohrra और Udta Punjab जैसी दमदार कहानियों के लिए चर्चा में रह चुकी है। अब ‘बंदर’ को लेकर भी यही उम्मीद की जा रही है कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि एक अलग और गहरा सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News