सलमान खान फिल्म्स ने ''मातृभूमि'' को लेकर CBFC सर्टिफिकेशन की अफवाहों का किया खंडन

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 02:15 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इनमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म का CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) सर्टिफिकेशन रोक दिया गया है। अब इन अटकलों पर सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan Films (@skfilmsofficial)

CBFC ने नहीं रोका सर्टिफिकेशन
शनिवार दोपहर सलमान खान फिल्म्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए इन सभी खबरों को पूरी तरह निराधार बताया।सलमान खान फिल्म्स ने 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर हाल ही में सामने आई अटकलों को खारिज कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस ने साफ किया है कि फिल्म को लेकर CBFC सर्टिफिकेशन में किसी तरह की दिक्कत आने की खबरें गलत हैं। बैनर ने बताया कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए CBFC के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए इस तरह की खबरों का कोई आधार नहीं है। साथ ही, उन्होंने मीडिया और लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि वाली जानकारी शेयर न करें। फिल्म से जुड़ी सभी आधिकारिक घोषणाएं सिर्फ सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए ही की जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News