Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी का हुआ निधन, पोस्ट से जताया दुख

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 11:29 AM (IST)

Salman Khan : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान इस समय अभी काफी दुःख में हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट पर सलमान ने बताया कि उनके एक करीबी दोस्त सुशील का निधन हो गया है। उन्होंने अपने दोस्त के साथ फोटो पोस्ट कर उनके साथ बिताए हुए लम्हों को याद किया है। 

सलमान खान ने पोस्ट के साथ लिखा- यह आदमी 42 साल से मेरा भाई रहा है - सबसे अच्छा, सबसे दयालु और सबसे मददगार। चाहे वह खुद कितनी भी मुश्किल में क्यों न हो, वह हमेशा मुस्कुराता रहता था, नाचता रहता था; और सबसे बुरे हालात में भी उसे न कोई दर्द होता था, न कोई तनाव। चाहे बात आर्थिक हो, भावनात्मक हो या शारीरिक- वह हमेशा कहता था, "कोई फ़र्क नहीं पड़ता, सब ठीक हो जाएगा।"

उसका नाम सुशील कुमार है - या कम से कम 5 मिनट पहले तक तो यही था। अलविदा भाई ! तुम एक सच्चे मर्द की तरह जिए, और मौत से भी एक ज़बरदस्त हेवीवेट चैंपियन की तरह लड़े।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

तुम्हारे लिए कोई आँसू नहीं हैं भाई, बस तुम्हारी यादें और हमारी हँसी-खुशी के पल हैं।

इसी के साथ सलमान खान ने पोस्ट कर के ज़िन्दगी का एक खास मेसेज सबको दिया हैं। उन्होंने लिखा है,'' जाना तो सबको ही है लेकिन कुछ ऐसा कर के जाओ की दुनियां तुम्हें याद रखें।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News