न्याय मांग रहे छात्रों की आवाज सुने सरकार... झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस Rupali Ganguly
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 06:23 PM (IST)
Rupali Ganguly : झारखंड में छात्र जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में एकत्र हुए और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पूरे मामले की सी.बी.आई जांच कराने की भी मांग की है।
इस आंदोलन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब इस मुद्दे पर टीवी अभिनेत्री रूपली गांगुली ने भी छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे छात्रों की आवाज सरकार को गंभीरता से सुननी चाहिए।
The students of Jharkhand are standing firm in the pouring rain, peacefully demanding justice. Their determination deserves respect, not silence. The government must listen, ensure accountability, and address their concerns. They are the future of the state and the nation. May…
— Rupali Ganguly (@TheRupali) August 4, 2026
झारखंड छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं रुपाली गांगुली
रुपाली गांगुली ने ट्वीट कर के लिखा कि- झारखंड के छात्र तेज़ बारिश में भी डटे हुए हैं और शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की मांग कर रहे हैं। उनके इस जज़्बे का सम्मान किया जाना चाहिए, न कि इसे नज़रअंदाज़ किया जाना चाहिए। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, जवाबदेही तय करनी चाहिए और उनकी चिंताओं का समाधान करना चाहिए। वे राज्य और देश का भविष्य हैं। उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा और वे उम्मीद के साथ घर लौटेंगे।
जंतर-मंतर पर भी रखी थी राय
रुपाली गांगुली इससे पहले भी कई सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रख चुकी हैं। हाल के समय में उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, उनके प्रोफेशनल करियर की बात करें तो वह पिछले कई वर्षों से टीवी शो अनुपमा के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं और इस किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा रुपाली को 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'कहानी घर-घर की' और 'परवरिश' जैसे सीरियल में भी देखा जा चुका है।
रुपाली गांगुली का वर्कफ्रंट
रुपाली गांगुली के यदि काम की बात की जाए तो फ़िलहाल उन्हें अनुपमा सीरियल में देखा जा रहा है। 2020 में शुरू हुए सीरियल अनुपमा की वजह से उन्हें घ-घर में लोकप्रियता मिली और इसके लिए उन्हें बहुत से पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
