शादी से पहले मैं Playboy था...Ram Kapoor ने खोले अपनी लव लाइफ के राज, बोले- इतने अफेयर्स थे गिन नहीं सकता
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 03:38 PM (IST)
Ram Kapoor : टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर इन दिनों रियलिटी शो लॉक अप 2 का हिस्सा बने हुए हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया। राम कपूर ने बताया कि शादी से पहले उनकी लव लाइफ काफी रंगीन थी और वह खुद को उस दौर में प्लेबॉय मानते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शादी से पहले उनके कई रिश्ते रहे और उनकी जिंदगी में कई अफेयर्स आए।

शादी से पहले प्लेबॉय थे राम कपूर
शो के दौरान श्रेया कालरा ने जब राम कपूर से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनका कोई भी अफेयर नहीं रहा लेकिन शादी से पहले उनके बहुत से रिलेशन थे। शादी से पहले वो खुद को प्लेबॉय मानते थे। जब उनसे पूछा गया कि उनके कितने अफेयर थे तो उन्होंने कहा कि मेरे इतने सारे अफेयर थे मैं गिन भी नहीं सकता।
एकता कपूर ने राम कपूर की पत्नी को दी थी चेतावनी
राम कपूर ने आगे बताया कि जब उनकी और गौतमी कपूर की शादी की खबर सामने आई, तब उनकी करीबी दोस्त एकता कपूर ने गौतमी को फ़ोन पर उनकी पुरानी डेटिंग लाइफ के बारे में आगाह किया था। अभिनेता के मुताबिक, एकता गौतमी को लेकर चिंतित थीं और उन्होंने उनसे कहा था की राम कपूर
के पहले कई अफेयर्स रह चुके हैं। इस पूरे किस्से को याद करते हुए राम कपूर ने कहा कि उस समय उनका स्वभाव सच में ऐसा ही था इसलिए उन्हें लगता है कि एकता ने जो किया, वह गलत नहीं बल्कि एक दोस्त होने के नाते बिल्कुल सही कदम था।

कब हुई राम कपूर और गौतमी कपूर की शादी ?
राम कपूर और गौतमी कपूर की पहली मुलाकात साल 2000 में टीवी धारावाहिक 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली। आज यह कपल अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहा है और दो बच्चों—बेटी सिया और बेटे अक्स—के माता-पिता हैं।
