बीच शो में 52 वर्ष के Ram Kapoor ने की घिनौनी हरकत, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल... 25 साल छोटे इंफ्लुएंसर को किया Lip Kiss

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 06:05 PM (IST)

Ram Kapoor  : लॉकअप का सीजन 2 सबसे ज्यादा चर्चित शो बन चुका है। इस शो में आए दिन कोई न कोई नया पटाखा फूट रहा है। अब हाल ही में फिर से राम कपूर ने बीच शो में ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से हर जगह उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले जब उन्होंने चीटिंग को नार्मल बोला था, तब भी उन्हें लोगों से खूब खरी खोटी सुननी पड़ी और अब फिर से उन्होंने शो में एक  इंफ्लुएंसर वरुण यादव उर्फ लैला को लिप टू लिप किस कर के सबको हैरान कर दिया है। राम कपूर की इस हरकत के बाद हर कोई उनके पीछे हाथ धो के पड़ गया है। 

Ram Kapoor controversy

राम कपूर ने जबरदस्ती की किस 
राम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्ती एक लड़के लैला को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस हरकत के बाद वहां बैठे सारे लोग हैरान हो गए। 
 
पूरी बात इस तरह कि सारे कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में बैठकर कुछ बातें कर रहे थे। इसी बीच राम कपूर ने अपने पास बैठे लैला को प्यार से गले लगाया फिर इसके बाद उन्होंने उसको गाल पर किस किया। इसके बाद फिर वो वीडियो में जबरदस्ती लैला को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह लिप किस है या नार्मल। उनका यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

Ram Kapoor controversy

 सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राम कपूर 
राम कपूर की इस हरकत की वजह उन्होए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। किसी ने लिखा की इसे हदें पार करना कहते हैं, टीआरपी के लिए कुछ भी करोगे। किसी दूसरे ने लिखा है- 'भाई ये पागल है क्या ? 
 
इससे पहले भी हो चुके हैं ट्रोल 
यह पहली बार नहीं है जब राम कपूर को ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी जब उन्होंने चीटिंग को नार्मल बताया था, इस वजह से भी उन्हें बहुत खरी-खोटी सुननी पड़ी।  अब 'लॉक अप' से सामने आए उनके कथित लिप-किस वाले वीडियो के वायरल होने के बाद राम कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Ram Kapoor controversy


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News