काम के लिए Male Actors को भी Director संग बनाने पड़ते है शारीरिक संबंध... इस फिल्ममेकर ने खोली बॉलीवुड की पोल
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 05:39 PM (IST)
Male Actors Casting Couch : फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया बाहर से भले ही ग्लैमर और शोहरत से भरी नजर आती तो लेकिन इसके पीछे कई कड़वी सच्चाइयां भी छिपी हैं। अपने करियर में कई कलाकारों को मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा है। कास्टिंग काउच की समस्या सिर्फ अभिनेत्रियों तक सीमित नहीं है बल्कि कई अभिनेता भी इस तरह के अनुभवों से गुजर चुके हैं।
इस फिल्ममेकर ने खोली इंडस्ट्री की पोल
फिल्ममेकर राहत शाह काजमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। एक पॉडकास्ट के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या आज आज के दौर में पुरुष कलाकार भी रोल पाने के लिए डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं।
इस पर राहत शाह काजमी ने कहा कि ऐसा होता है और यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने इसे पुरुष कलाकारों के शोषण से जोड़ते हुए कहा कि कुछ लोग शोहरत और पहचान हासिल करने के लिए ऐसे फैसले लेते हैं। हालांकि, उनके मुताबिक, कई मामलों में कलाकार अपनी मर्जी से भी ऐसा करते हैं।
एंट्री के लिए ये एक आसान रास्ता है ...
राहत काजमी के मुताबिक, ऐसे कलाकारों को वह पीड़ित के तौर पर नहीं देखते क्योंकि उनके अनुसार यह रास्ता वे खुद चुनते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को इंडस्ट्री में आसानी से मौका नहीं मिलता तो वह अपनी फिल्में बनाकर भी आगे बढ़ सकता है। हालांकि, कुछ लोग इसके बजाय किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के करीब आने का रास्ता चुनते हैं। राहत ने इसे कलाकारों को अपनी पसंद बताते हुए अपनी राय रखी।
इसके बाद राहत शाह से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री से बड़े उम्र के हीरो को कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ कास्ट करने का चलन आखिर कब बदलेगा, तो उन्होंने कहा कि सुपरस्टार्स वास्तविकता पर आधारित सिनेमा करने से कतराते हैं। उनके मुताबिक, कई बड़े अभिनेता नए प्रयोग करने और अपने लुक में बदलाव लाने से बचते हैं। वहीं, निर्देशक भी उनके सामने अपनी बात खुलकर रखने से हिचकिचाते हैं।
