Review: जबरदस्त सस्पेंस से भरी है HIT, एक बार देखने बैठ गए तो सीट से हिलने नहीं देंगे राजकुमार राव

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 09:11 AM (IST)

फिल्म: हिटः द फर्स्ट केस (Hit The First Case)
निर्देशक : डॉ. सैलेश कौलानु (Sailesh Kolanu)
एक्टर: राजकुमार राव (Rajkummar Rao), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra)
रेटिंग : 4/5

Hit The First Case Review : लीक के हटकर फिल्में करने वाले मल्टीटैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव जिस किरदार को भी निभाते है उसमें रम जाते हैं। इस बार राजकुमार साइको-थ्रिलर फिल्म हिटः द फर्स्ट केस (Hit The First Case) में एक अलग और दमदार अंदाज में दर्शकों को हैरान कर देंगे। वहीं आज 15 जलाई को फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है, जो साल 2020 में आई तेलगु फिल्म हिट का हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर डॉ. सैलेश कौलानु ने ही इसका निर्देशन किया है। फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा नजर आ रही हैं। फिल्म को भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर ने मिलकर प्रमोड्यूस किया है। 

फिल्म के ट्रेलर को तो दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। तो आईए जानते हैं राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरेगी ....

कहानी
फिल्म की कहानी विक्रम नाम के एक पुलिस ऑफिसर (Rajkummar Rao) की होती है। उसके अतीत में एक ऐसा हादसा हो जाता है जिसे वह चाह कर भी भूल नहीं पा रहा। धीरे-धीरे इस हादसे का असर उसके काम पर पड़ने लगता है। आग देखते ही उसे पैनिक अटैक आने लगते हैं। विक्रम की ऐसी हालत देख उनकी डॉक्टर उन्हें बार-बार जॉब छोड़ने की सलाह देती हैं। डॉक्टर उसे समझाती हैं कि वह बीमार है, अगर वह काम पर गया तो उसकी हालात और भी ज्यादा खराब हो सकती है। लेकिन विक्रम डॉक्टर की बात मानने से साफ इनकार कर देता है। वह कहता है कि अगर वो यह नौकरी छोड़ देगा तो पागल हो जाएगा। 

ऐसे में डॉक्टर विक्रम की गर्लफ्रेंड नेहा (Sanya Malhotra) से उन्हें समझाने को कहती हैं। लेकिन विक्रम अपनी जिद पर अड़ा रहता है। ऐसे में नेहा विक्रम को अपने साथ 1 महीने की छुट्टियों पर जाने की जिद करती है। इस बीच विक्रम के साथ कुछ ऐसा होता है जो उसे बुरी तरह से झकझोर कर रख देता है। उसे पता चलता है कि उसकी गर्लफ्रेंड का अपहरण हो गया है। इसके साथ उसके पास एक और केस आता है जिसमें एक और जवान लड़की का अपहरण हो जाता है। वहीं दोनों केस की गुत्थी सुलझाने के दौरान उसे यह पता चलता है कि यह काम किसी एक इंसान का ही है। इसके बाद आता है कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट, जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आगे की कहानी आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा....

एक्टिंग
राजकुमार राव ने एक्टिंग के तमाम रंग बड़े पर्दे पर दिखाए हैं और अब वो एक अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आ रहे हैं। सेंसिब्लिटी और लॉजिक के साथ राजकुमार राव ने एक बार फिर अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म में जान डाल दी है। वहीं सान्या मल्होत्रा ने भी अच्छा काम किया है। हालांकि, फिल्म में उनके ज्यादा सीन्स आपको देखने को नहीं मिलेंगे। 

डायरेक्शन
फिल्म को डॉ. सैलेश कौलानु ने डायरेक्टर किया है, जिन्होंने वाकई में काबिले तारीफ काम किया है। फिल्म में दो लड़की का अपहरण इतनी चालाकी से किया गया है कि आखिर तक आप इस बात का पता लगा नहीं पाएंगे कि असली अपराधी कौन है। वहीं पुलिस की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ती है, इसे कई और रहस्य खुलते हैं। फिल्म आपको आखिरी तक बांधे रखेगी। आप एक पल के लिए अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyotsna Rawat

Recommended News

Related News