''The Kapil Sharma Show'' के राजू यानी Rajiv Thakur के पिता का हुआ निधन, दोस्त Krushna Abhishek ने दुःख में कैंसिल किया इंदौर शो

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 04:50 PM (IST)

Rajiv Thakur : हाल ही में मनोरंजन जगत से दुखद खबर सामने आई है। The Kapil Sharma Show फेम एक्टर और कॉमेडियन राजीव ठाकुर के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट चुका है। आपको बता दें कि उनके पिता का निधन हो चुका है, जिस वजह से उन्हें गहरा सदमा लगा है। इस दुखद समय में राजीव ठाकुर के परिवार और करीबी दोस्त उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। पिता के निधन की खबर सामने आते ही उनके परिवार और दोस्तों के बीच शोक का माहौल छा गया है। 

The Kapil Sharma Show में निभाते थे राजू का किरदार 
हाल ही में नेटफ्लिक्स के चर्चित शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो में राजू का किरदार निभाने वाले राजीव ठाकुर के पिता के निधन की दुखद खबर सामने आई है। उनके करीबी दोस्त और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने इस दुखद समाचार की जानकारी दी। कृष्णा और राजीव 23 अगस्त को इंदौर में एक साथ परफॉर्म करने वाले थे लेकिन पिता के निधन की खबर मिलते ही कृष्णा ने तुरंत इंदौर का शो रद्द कर दिया। 

दोस्त कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Deviser (@deviserdream)

इंदौर कार्यक्रम के लिए पहुंचे कृष्णा अभिषेक ने इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के एक वीडियो के जरिए ये जानकारी दी. ऑर्गनाइजर के साथ खड़े होकर उन्होंने दर्शकों को राजीव ठाकुर के पिता के निधन की दुखद खबर बताई. कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'मैं अभी-अभी इंदौर पहुंचा हूं और एक दुखद खबर है जो मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं. जब हम इंदौर के लिए निकल रहे थे, तब पता चला कि राजीव ठाकुर, जो कल मेरे साथ इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे, उनके पिता का निधन हो गया है. इसलिए ये पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद खबर है.' 

कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया शो
कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर साथ में लिखा कि-

दिल से माफ़ी।  भारी मन से, हम उन सभी लोगों से माफ़ी मांगते हैं जिन्हें इस इवेंट के लिए टिकट बुक करने पर परेशानी हुई।  कुछ अनचाहे हालात की वजह से, हमने इस इवेंट को आगे बढ़ाने का फ़ैसला किया है। जिन लोगों ने अपनी सीट बुक की हैं, उन्हें टिकट के पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

हम वादा करते हैं कि जल्द ही नई तारीखों के साथ वापस आएंगे और इस इवेंट को फिर से आयोजित करेंगे।  आपके प्यार, साथ, सब्र और समझदारी के लिए धन्यवाद। यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है।  हमें खेद है। हम आभारी हैं। और हम जल्द ही वापस आएंगे।

राजीव का करियर
इसी के साथ यदि राजीव के करियर की बात की जाए तो उन्होंने  ‘हसदे हसांदे रवो’ शो से अपने जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें कॉमेडी सर्कस जैसे शो में भी देखा गया। इसके बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई और द कपिल शर्मा शो में आने के बाद उन्हें फैंस से खूब प्यार मिला। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma