मुन्ना भाई एमबीबीएस के दौरान विधु विनोद चोपड़ा की सीख के बदौलत राजकुमार हिरानी बनें आज बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2023 - 09:16 PM (IST)

हाल ही में खामोश की कास्ट और दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स एक साथ आए थे, ताकि फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के उल्लेखनीय 45 साल के सफर का जश्न मना सकें। इसमें प्रशंसित निर्देशक-निर्माता को ट्रिब्यूट देने वाले दिग्गजों में से एक राजू हिरानी भी हैं, जो खुद एक जाने माने फिल्ममेकर हैं, लेकिन उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करने के बारे में जानकारी दी और साथ ही 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के दौरान उनसे ली हुई सीख के बारे में भी बताया।

 

 

 

जी हां, 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' बनाते समय विधु विनोद चोपड़ा के साथ अपनी साझेदारी पर विचार करते हुए, राजू हिरानी ने अनुभवी फिल्म निर्माता से हासिल हुए ज्ञान के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के दौरान मैंने उनसे दृढ़ता पर काफी कुछ सीखा है। कैसे आप लगातार काम करते है, मेहनत करते है और तब तक जब तक आपको वो पेपर पर सही तरीके से मिल नहीं जाती आप करते रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा के स्टोरीटेलिंग को परफेक्ट बनाने के डेडिकेशन को भी हाइलाइट किया।

 

 

 

राज कुमार हिरानी ने कला की इंटीग्रिटी के महत्व पर जोर दिया और बताया कि कैसे विधु विनोद चोपड़ा द्वारा कही गई एक और अहम बात ने उन्हें फिल्ममेकिंग यात्रा में मदद की। उन्होंने कहा, "वो फिल्म बनाइए जो आप बनाना चाहते हैं, न कि वो बनाइए जो लोग आपसे बनवाना चाहते हैं। ये सीख विधु विनोद चोपड़ा की उन कहानियों को बताने की कमिटमेंट का सबूत है जो प्रामाणिकता के साथ प्रतिध्वनित होती हैं, जो दोनों बेहतरीन फिल्म मेकर्स द्वारा सम्मानित की जाती हैं।

 

 

 

विधु विनोद चोपड़ा के शानदार करियर ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा है, जिसने फिल्ममेकर्स की पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनकी विरासत आज भी प्रेरणा देती हैं। हाल में उनके साथी और शिष्य सिनेमा की दुनिया में उनके अपार योगदान का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं और उन्हें सेलिब्रेट किया। फिलहाल वर्कफ्रंट पर फिल्ममेकर विक्रांत मैसी स्टारर 12वीं फेल के लिए तैयारी कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur

Recommended News

Related News