Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की बिगड़ी तबीयत, तेज बुखार के बाद मेडिकल रूम में कराया गया चेकअप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 11:59 AM (IST)

Qazi Tauqeer in Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट काजी तौकीर पिछले कुछ दिनों से बीमार हैं, उन्हें रियलिटी शो के घर के अंदर बुखार हो गया था। उनकी टीम ने एक बयान जारी कर बताया है कि हाल ही में कमजोरी महसूस होने पर उन्हें चेक-अप के लिए मेडिकल रूम ले जाया गया था। बयान में आगे कहा गया है कि काजी घर के अंदर ही हैं और उनकी सेहत के बारे में टीम ‘बिग बॉस’ के संपर्क में है। कंटेस्टेंट की इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में टीम काजी की ओर से एक बयान शेयर किया गया, जिसमें “काजी परिवार के लिए दिल से एक अपडेट दिया गया था। 

बयान में लिखा था: “हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस हाउस में बुखार से जूझ रहे हैं और जब भी मौका मिलता है, थोड़ा आराम कर लेते हैं। हाल ही में, उन्हें थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। वह अभी भी बिग बॉस हाउस के अंदर हैं, और हम उनकी सेहत के बारे में BB टीम के संपर्क में हैं। बयान में आगे कहा गया- “थोड़ा आराम करने के बावजूद, काजी हिस्सा लेते रहते हैं, सभी का मनोरंजन करते हैं और घर में अपनी जबरदस्त पॉज़िटिविटी बनाए रखते हैं। यही तो हमारे रॉकस्टार हैं! हम सभी से गुजारिश करते हैं कि शांत रहें, भरोसा रखें और काजी पर अपना प्यार, दुआएँ और पॉजिटिव एनर्जी बरसाते रहें।

हम आपको अपडेट देते रहेंगे और जब वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, तो हमें पता है कि हमारे सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपने पूरे जलवे और कभी न रुकने वाली एनर्जी के साथ वापस आएंगे ! तब तक, उन्हें सपोर्ट करते रहें और अपना प्यार देते रहें, आराम करें, ठीक हों और फिर से दहाड़ें, रॉकस्टार ! हम सब आपके साथ हैं - टीम काजी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News