सिनेमा जगत को लगा गहरा सदमा, 64 की उम्र में मशहूर डायरेक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 06:39 PM (IST)

Pan-seok passed away : मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। साउथ कोरियाई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने के-ड्रामा निर्देशक अहं पैन-सेओक का 64 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 12 अगस्त 2026 को आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि निर्देशक पिछले साल से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। लगातार इलाज के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

फैंस दे रहे श्रद्धांजलि 
समथिंग इन द रेन’, ‘सीक्रेट अफेयर’ और ‘वन स्प्रिंग नाइट’ जैसे पॉपुलर शोज के लिए  पैन-सेओक को जाना जाता था। जैसे ही इनके निधन की खबर सामने आई इंडस्ट्री में हर कोई काफी हैरान और दुखी रह गया। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों, करीबियों और दोस्तों ने सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडिया के जरिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। 

1987 से शुरू किया था करियर
 पैन-सेओक ने 1987 में  प्रोड्यूस के तौर पर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू किया था। करीब सात साल बाद 1994 में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने अपने काम और कहानी कहने के अनोखे अंदाज से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। उनकी कहानियों में रिश्तों की 
पेचीदगियों, मानवीय भावनाओं और सामाजिक मुद्दों को बेहद सहज और प्रभावशाली तरीके से पेश किया जाता था।

अक्टूबर में होगा रिलीज होगा लास्ट ड्रामा 
पूर्व अनाउंसर बाक जी-योन ने भी अहं पैन-सेओक को याद करते हुए कहा की वह एक बेहतरीन निर्देशक होने के साथ-साथ बढ़िया दोस्त भी थे। निर्देशक का आखिरी प्रोजेक्ट लव डॉक्टर बताया जा रहा है, जो अक्टूबर में रिलीज होने वाला है।  इस ड्रामा में चू यंग-वू और किम सो-ह्यून मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News