टीवी एक्ट्रेस Palak Purswani 26 जून को कोयंबटूर में Rohan Khanna से करेंगी शादी, ड्रीम वेडिंग की तैयारियां शुरू
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 12:10 PM (IST)
Palak Purswani-Rohan Khanna Wedding : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना के साथ शादी करने जा रही हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर अपनी शादी का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो भी डाली है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। Palak Purswani को तो हर कोई जानता है। अब लोगों के मन में यह सवाल भी है कि उनका बॉयफ्रेंड Rohan Khanna कौन है ?

कौन हैं पलक पुरसवानी के बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना ?
आपको बता दें कि रोहन खन्ना कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं और मार्केटिंग व रेवेन्यू मैनेजमेंट में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर रहे हैं। दोनों 2024 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने तुर्की में मिलकर सगाई की थी।
कब और कहां होगी शादी ?
आपको बता दें कि 26 जून 2026 को पलक और रोहन खन्ना दोनों कोयंबटूर में शादी करेंगे। हालांकि यह शादी पहले दिसंबर 2025 में होनी थी लेकिन किसी कारणवश उन्हें अपना फैसला बदल लिया था।

रोमांटिक वीडियो के जरिए किया ऐलान
पलक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के साथ एक भावुक नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि जिंदगी में कई जगह घूमने और अलग-अलग अनुभवों के बाद उन्हें एहसास हुआ कि भगवान ने उनके लिए कुछ बेहद खास प्लान किया है। एक्ट्रेस ने रोहन के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि वह अब शादी का इंतजार नहीं कर सकतीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शादी किसी आम वेडिंग की तरह नहीं होगी, बल्कि उनके लिए बेहद खास और यादगार होने वाली है।

