बस्तर: द नक्सल स्टोरी में कड़वी सच्चाई को उजागर करने लिए नेटिजन्स ने की फिल्म की तारीफ

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 07:06 PM (IST)

नई दिल्ली। बस्तर: द नक्सल स्टोरी" अपने रिलीज होने के बाद से हर जगहों पर छाई हुई है। फिल्म की कहानी दर्शकों के दिमाग पर अपना गहरा असर छोड़ रही है, इतना ही नहीं, फिल्म के सभी किरदार दर्शकों को रिलेटेबल लग रहे हैं। 

हाल ही में एक नेटीजेन ने फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है। उसने फिल्म से एक क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें उसने मेकर्स को धन्यवाद कहा है। दरअसल, क्लिप में मेकर्स ने जर्नलिस्ट और लीडिंग न्यूज पेपर्स की हार्ड हिटिंग सच्चाई से पर्दा उठाया है।

वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है,

 

 

"ऐसी दुनिया में जहां मीडिया अक्सर कहानियों को नियमित करता है, #BastarTheNaxalStory अपने हिम्मत से ऐसी चीजों को चैलेंज कर रहा है। बायस को सभी के सामने लाने के लिए धन्यवाद!"

बस्तर: द नक्सल स्टोरी ने देश की कई छुपी सच्चाई से पर्दा उठाया है, फिल्म ने न सिर्फ राजनीतिक बल्कि पत्रकारों के दोहरे चेहरे को भी पेश किया है। यह वह हैं जो देश में नक्सलवाद को बढ़ाने में शामिल हैं।

वहीं फिल्म को कई स्क्रीनिंग में दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला और इसने सभी की आंखों को नम किए हैं। रिलीज के बाद सीआरपीएफ जवानों ने भी फिल्म को सराहा और मेकर्स का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने देश के सामने सच्चाई लाने का जिम्मा उठाया।

विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News