असम पुलिस के साथ जुड़ीं नेहा धूपिया, बच्चों के डिजिटल अधिकार और डिजिटल पेरेंटिंग के लिए चलाएंगी अभियान

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 12:32 PM (IST)

मुंबई। ज़िम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग को बढ़ावा देने और इंटरनेट पर बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता नेहा धूपिया ने असम पुलिस और एक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है। 

यह कदम जिसे असम पुलिस ने शुरू किया था, अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। यह अभियान सोशल मीडिया पर बच्चों की निजी जानकारी अधिक साझा करने के खतरों और माता-पिता द्वारा सतर्क डिजिटल व्यवहार अपनाने की आवश्यकता को उजागर करता है।  

नेहा धूपिया, जो पेरेंटिंग और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं, इस अभियान से जुड़कर परिवारों को डिजिटल ज़िम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। नहीं कहती है, "एक मां होने के नाते, मैं समझ सकती हूं कि अपने बच्चों की उपलब्धियां ऑनलाइन साझा करने की खुशी क्या होती है। लेकिन हमें खुद से यह सवाल पूछना चाहिए — कितना ज़्यादा हो जाता है?  यह अभियान हमें यह याद यह दिलाने के लिए है कि हमें न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि डिजिटल रूप से भी अपने बच्चों की सुरक्षा करनी चाहिए।”

अब इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, जिसके तहत जागरूकता वीडियो, पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट और स्कूलों व समुदायों में शैक्षिक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाने की योजना है। असम पुलिस और यह  फाउंडेशन इस पहल का नेतृत्व जारी रखेंगे ताकि बच्चों के डिजिटल अधिकारों और ज़िम्मेदार पेरेंटिंग पर जागरूकता बढ़ाई जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Diksha Raghuwanshi

Related News