रामायणम् को मिल रहे प्यार से भावुक हुए नमित मल्होत्रा, बोले- दर्शकों का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 11:24 AM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शुमार 'रामायणम्' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने दिल्ली में 'प्रथम संकल्प' नाम से एक भव्य ट्रेलर स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसे दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इस इवेंट के बाद फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

इसी बीच फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि 'रामायणम्' जैसे विशाल प्रोजेक्ट को बनाने का सपना विश्वास, समर्पण और दर्शकों के प्यार की बदौलत ही संभव हो पाया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक फिल्म को मिले समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद दिया।

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "नमित मल्होत्रा की एक ऐतिहासिक फिल्म...", जिसने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by the history of Ramayana (@ramayanaofficial_)

निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायणम्' भारतीय महाकाव्य को आधुनिक तकनीक, भव्य विजुअल्स और शानदार प्रस्तुति के साथ बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर विजेता VFX कंपनी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर कर रहे हैं। दो भागों में बनने वाली यह मेगा फिल्म दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News