क्या आप जानते हैं? नागा चैतन्य की फिल्म थंडेल के इस गाने के लिए शूटिंग से पहले 8 दिनों तक की गई थी प्रैक्टिस!

punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 05:03 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। 2009 में डेब्यू करने के बाद से, उन्होंने कई क्रिटिकली अक्लेम्ड और बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्में दी हैं। अब, थंडेल के साथ, उन्होंने अपने करियर में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है, क्योंकि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के एक गाने के पीछे एक अनोखी कहानी छिपी है, जिसके लिए शूटिंग से पहले पूरे 8 दिनों तक प्रैक्टिस की गई थी।

जी हां, नागा चैतन्य और थंडेल की टीम ने इस फिल्म को बनाने में पूरी जान लगा दी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है फिल्म का गाना नमो नमः शिवाय। इस गाने के लिए नागा चैतन्य और फीमेल लीड साई पल्लवी ने कड़ी मेहनत की। इस गाने की कोरियोग्राफी आम डांस स्टाइल से थोड़ी अलग थी, जिसके कारण इसमें ज्यादा मेहनत और परफेक्शन की जरूरत थी। दोनों एक्टर्स ने लगभग 8-9 दिनों तक लगातार प्रैक्टिस की, जिसके बाद फाइनल कट शूट किया गया।

थंडेल एक इमोशनल फिल्म है, जिसमें एक मछुआरे की कहानी दिखाई गई है, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा में पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़ लिया जाता है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया और थिएटर से निकलते वक्त कई लोग भावुक नजर आए। फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी की जोड़ी को खूब सराहा गया, और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News