Tamil इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और कॉमेडियन Muthukalai की पत्नी का हुआ निधन, CM Thalapathy Vijay से इलाज के लिए मांगी थी मदद

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 06:23 PM (IST)

Muthukalai Wife Death : तमिल इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन और एक्टर मुथुकलाई की पत्नी का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार कॉमेडियन मुथुकलाई की पत्नी पिछले एक महीने से हॉस्पिटल में दाखिल थीं। ब्रेन हेमरेज की सर्जरी होने की वजह से उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी और अपनी पत्नी के बेहतर इलाज के लिए मुथुकलाई ने CM Thalapathy Vijay से मदद मांगी थी। 

CM Thalapathy ने तुरंत बढ़ाया मदद का हाथ
 मुथुकलाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर के Thalapathy Vijay से मदद मांगी। उसके तुरंत बाद ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने अपने मंत्रियों को हॉस्पिटल भेजा और मदद करने के निर्देश दिए। इतनी मेहनत के बाद भी कोशिश नाकाम रही और सोमवार को मालती ने दुनियां को अलविदा कह दिया। 

सर्जरी के बाद खबर हुई तबीयत 
आपको बता दें कि मुथुकलाई अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर काफी चिंतित थे और इस वजह से सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर उन्होंने मदद की गुहार मांगी। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि 17 दिन से उनकी पत्नी की हालत बहुत खराब है, हालांकि उनकी ब्रेन सर्जरी बिल्कुल ठीक रही लेकिन इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई। इसके बाद दवाइयों ने भी असर करना बंद कर दिया था। जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही मुथुकलाई की पत्नी ने सोमवार के दिन दुनियां को अलविदा कह दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News