67 की उम्र में बदला फैसला, शक्तिमान Mukesh Khanna करेंगे शादी ! बताया अब तक क्यों नहीं की शादी ?

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 04:51 PM (IST)

Mukesh Khanna : शक्तिमान Mukesh Khanna अब फिर से अपने ब्यान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। फिलहाल शक्तिमान अभी 67 साल के हैं लेकिन  उनकी शादी की चर्चाएं फिर से सामने आ गई हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वो शादी में बहुत विश्वास करते हैं लेकिन फिर भी उन्होंने अब तक क्यों शादी नहीं की ?

मुकेश खन्ना ने बताया कि उनके फिल्म निर्देशक ने उन्हें बताया था कि सच्चा मर्द वही होता है, जिसके बहुत सारे अफेयर हों। उस समय के दौरान मेरे सभी दोस्तों के अफेयर चल रहे थे, एक मैं ही ऐसा था जो सिंगल था। मुझे ऐसा लगता है,'' मर्दानगी साबित करने के लिए 10 गर्लफ्रेंड होना जरूरी नहीं है''. ऐसे और भी बहुत से काम हैं, जिनसे एक मर्द अपनी मर्दानगी को साबित कर सकता है। 

Mukesh Khanna On Marriage

शादी के बारे मुकेश खन्ना ने कहीं ये बात 
मुकेश खन्ना ने कहा कि हर बार शादी के लिए एक लड़की को ही क्यों कहा जाता है कि वो पतिव्रत हो। कभी कोई लड़को से सवाल क्यों नहीं करता ? कुछ लोग तो शादी करने के बाद भी अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। 

पिछले जन्म की प्रारब्ध होती है होती 
मुकेश खन्ना ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन फिर भी वो शादी के इस पवित्र बंधन का बहुत सम्मान करते हैं। कुछ लोग यह मानते हैं कि अगर मैंने शादी नहीं की तो मैं विवाह जैसे संस्कार की इज्जत नहीं करता। मैं शादीशुदा लोगों से भी ज्यादा इस बंधन को पवित्र मनाता हूँ। इसके बाद उन्होंने कहा कि अच्छी पत्नी मिलना बहुत ही सौभाग्य की बात है। जिसके जैसे कर्म होते हैं, उसे वैसा ही पार्टनर मिलता है।

Mukesh Khanna On Marriage

 ''रिश्ते बहुत सारे हो सकते हैं लेकिन पत्नी का रिश्ता एक ही होता है''। 

सिर्फ एक बार होता है प्यार 
शादी के अलावा उन्होंने प्यार को लेकर कहा कि कुछ लोग एक से प्यार का इजहार करते हैं और दो दिन बाद ही किसी दूसरे के पास चले जाते हैं। इसे प्यार नहीं दिखावा कहते है। 

क्या शादी करेंगे मुकेश खन्ना ?
अपनी शादी से जुड़े सवालों को लेकर मुकेश खन्ना ने कहा कि इन सब बातों के लिए मैं भाग्य पर विश्वास करता हूँ। अगर मेरी शादी होनी होती तो शायद अब तक हो चुकीं होती। इसी के साथ उन्होंने यह भी कह दिया कि जिस स्त्री से मेरा विवाह होगा, वह कहीं न कहीं मौजूद है। शादी की कोई उम्र नहीं होती, जब भाग्य ने मिलाना हुआ तो मिल जाएगी। उम्र की तो मैं तो गिनती भी नहीं करता।।
Mukesh Khanna On Marriage


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News