मंत्र मुग्ध Trailer Out: हॉरर, कॉमेडी और फैंटेसी का जबरदस्त मिक्स लेकर आ रहे हैं अनुपम पटनायक!

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 05:20 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ओड़िया सिनेमा के चर्चित फिल्ममेकर Anupam Patnaik एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी अगली फिल्म “मंत्र मुग्ध” का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके पटनायक की यह फिल्म अपने यूनिक कॉन्सेप्ट और मल्टी-जॉनर अप्रोच के चलते पहले से ही चर्चा में थी, और अब ट्रेलर ने इस एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।

नेशनल अवॉर्ड के बाद बड़ा प्रोजेक्ट
Anupam Patnaik को 69वें फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म 'Pratikshya' के लिए सम्मान मिला था। उसी के बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतज़ार कर रहे थे। “मंत्र मुग्ध” उसी उम्मीद को एक नई ऊंचाई देता दिख रहा है। खास बात ये है कि दिग्गज अभिनेता Anupam Kher भी इस फिल्म से प्रभावित होकर इसे हिंदी में रीमेक करने की तैयारी में हैं, जो इस प्रोजेक्ट की ताकत को दिखाता है।

600 साल पुराने महल में शूट हुई फिल्म
फिल्म की शूटिंग 600 साल पुराने धरकोटे पैलेस में 45 दिनों के शेड्यूल में पूरी की गई है। यह लोकेशन फिल्म को एक रियल और खौफनाक माहौल देने में मदद करती है, जो ट्रेलर में साफ नजर आता है। इतिहास और हॉरर का यह मेल फिल्म को विजुअली काफी अलग बनाता है।

कहानी: दोस्ती, डर और रहस्य का कॉकटेल
'मंत्र मुग्ध' एक सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब ये दोस्त गलती से एक वीरान महल में छिपी बुरी शक्ति को जगा देते हैं। इसके बाद शुरू होती है एक ऐसी जर्नी जिसमें डर, हंसी, रहस्य और फैंटेसी का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलता है। यह फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देने का दावा करती है।

स्टारकास्ट और टीम
फिल्म में सनोज़ कुमार, मनमय डे, सार्थक भारद्वाज, दीपान्वित दासमोहापात्र, सूर्यमयी मोहापात्र, भूमि‍का दास, हारा रथ, उमाकांत साहू, सोमा होता, निशांत मजीठिया, बर्शा पटनायक समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहानी Anupam Patnaik और रोशन बिसोई ने मिलकर लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहित गहलोत और पटनायक ने तैयार किया है। डायलॉग्स प्रणब रथ ने लिखे हैं।

कब होगी रिलीज?
फिल्म “मंत्र मुग्ध” 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ट्रेलर के बाद यह साफ है कि यह फिल्म ओड़िया सिनेमा में एक नया ट्रेंड सेट कर सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News