''दुआ में याद रखना'' कहकर एक्ट्रेस Mahi Vij ने अचानक लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, भावुक हुए फैंस

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 02:21 PM (IST)

Mahhi Vij Social Media Break : तलाक के बाद अभिनेत्री माहि विज अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पूरा ध्यान दे रही हैं और साथ ही एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा रही हैं। इस बीच  मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को बताया कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं। उनकी इस पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि, थोड़ी ही देर बाद माही ने अपनी वह इंस्टा स्टोरी हटा दी। 

Mahi Vij Social Media Break

दुआ में याद रखना लिखकर सोशल मीडिया से लिया अलविदा 
माही विज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कह कि अब तक तभी कोई पोस्ट करेंगी, जब काम से जुड़ा कोई जरुरी अपडेट साझा करना होगा। आखिर में उन्होंने अपने चाहने वालों से उन्हें अपनी दुआओं में याद रखने की अपील भी की। हालांकि, कुछ ही समय बाद उन्होंने यह स्टोरी हटा दी लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका था। 

Mahi Vij Social Media Break

बेटी संग रहती हैं माही विज 
माही विज और जय भानुशाली ने करी 15 साल तक साथ रहने के बाद इस साल की शुरुआत में अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया और तलाक की घोषणा की। दोनों के परिवार में तीन बच्चें हैं-बेटी तारा, जो उनकी जैविक संतान है, जबकि खुशी और राजवीर को उन्होंने गोद लिया था। तलाक के बाद माही अपनी बेटी तारा के साथ समय बिताते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर खूबूसरत तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती रही हैं। 

माही विज का वर्कफ्रंट 
पर्सनल के साथ-साथ माही विज के प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार सीरियल टीवी शो सहर होने को है में देखा गया था। हालांकि, उन्होंने इस सीरियल को उन्होंने 2026 में छोड़ दिया था। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए 5 और खतरों के खिलाड़ी 7 जैसे शो में देखा गया है। 
Mahi Vij Social Media Break


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News