सलमान खान की ‘मातृभूमि’ का नया रोमांटिक गाना रिलीज़, युद्ध के बीच प्यार की खूबसूरत कहानी

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 06:53 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Salman Khan की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज़ कर दिया गया है। यह सॉफ्ट और इमोशनल रोमांटिक ट्रैक रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों को छू रहा है। गाना ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है, जिसमें युद्ध की अफरा-तफरी के बीच जन्म लेता प्यार बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। इस ट्रैक के विजुअल्स और बैकग्राउंड इसे और भी इमोशनल और सुकून भरा बनाते हैं।

दिग्गज गायकों की आवाज़ ने बढ़ाया जादू
इस गाने को अपनी आवाज़ दी है Shreya Ghoshal और Vishal Mishra ने, जिनकी रूहानी आवाज़ ने ट्रैक को और भी खास बना दिया है। म्यूजिक शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने कंपोज़ किया है, जबकि इसके बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

नए चेहरों की दमदार केमिस्ट्री
फिल्म में ज़ैन शॉ अपने किरदार के साथ अपनी वर्सेटिलिटी दिखा रहे हैं, वहीं अभिश्री सेन इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो फिल्म की इमोशनल थीम को और मजबूत बनाता है।

फिल्म के बारे में
Salman Khan द्वारा प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और इंसानियत की कहानी पेश करने का वादा करती है। फिल्म में Chitrangada Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News