मंत्री जी ही नाराज हो रहे थे, Audience तो मजे कर रही थी... Daler Mehndi के  Support में बोले Mika Singh

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 01:13 PM (IST)

Mika Singh Supports Daler Mehndi : उत्तराखंड में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गायक दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस को लेकर हुए विवाद के बीच, गायक मिका सिंह ने लाइव परफॉरमेंस और दर्शकों की उम्मीदों पर अपने विचार साझा किए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या कलाकारों को खराब स्वास्थ्य के बावजूद परफॉर्म करना चाहिए और क्या उनकी यह जिम्मेदारी है कि वे अपने फैंस को अपना सर्वश्रेष्ठ दें, तो मिका ने कहा कि दर्शक अपनी प्रतिक्रिया देने में बहुत ईमानदार होते हैं। उन्होंने बताया कि अगर दर्शकों को कोई शो पसंद नहीं आता, तो वे अपनी निराशा जाहिर करने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाते। उनके अनुसार, अगर फैंस को परफॉरमेंस धीमी या उबाऊ लगती है, तो वे कलाकार से गाना बदलने के लिए भी कह सकते हैं।

अगर कोई आपको पसंद नहीं करता, तो कुछ फैंस ऐसे भी होते हैं जो हूटिंग करते हैं और कहते हैं कि यहां से चले जाओ। ऐसा होता है। मेरे पास कई हिट गाने हैं लेकिन कभी-कभी जब मैं कोई उबाऊ गाना गाने लगता हूं, तो लोग मुझसे उसे बदलने के लिए कहते हैं और दलेर मेहंदी के कॉन्सर्ट में तो दर्शक मजे कर रहे थे, बस मंत्री जी ही नाराज हो रहे थे। पूरी ऑडियंस परफॉरमेंस का आनंद ले रही थी और नाच रही थी। आप वीडियो देख सकते हैं। आप इंस्टाग्राम पर कमेंट्स देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि मंत्री जी को किस तरह का सम्मान मिला है। मिका ने यह भी बताया कि उनके लोकप्रिय गानों पर दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं, उन्होंने कहा कि जिन गानों को लोग पसंद करते हैं, उन पर वे बहुत उत्साह के साथ प्रतिक्रिया देते हैं।

आजकल, अगर आप खराब परफॉरमेंस देते हैं, तो आपके फैंस ही चिल्लाकर कहते हैं, यहां से निकलो ! हमें मजा नहीं आ रहा है। मेरे साथ भी ऐसा होता है कि जब मैं कोई धीमा गाना गाने लगता हूँ, तो लोग वहां से चले जाते हैं।

उत्तराखंड में 'सिद्धपीठ माँ कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस तब चर्चा में आ गई, जब राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने शो खत्म होने से पहले ही उसे रुकवा दिया। आरोप है कि मंत्री ने गायक पर यह इल्जाम लगाया कि वे नशे की हालत में थे और नवरात्रि के इस धार्मिक कार्यक्रम में लिप-सिंक कर रहे थे। इस घटना के बाद, मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने - जिनमें मीका सिंह, पलाश सेन, कपिल शर्मा, इला अरुण, अनुपम खेर और सुदेश लहरी शामिल हैं - आगे आकर दलेर मेहंदी के प्रति अपना समर्थन जताया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News