कुब्रा सैत ने शुरू की ''फर्जी 2'' की शूटिंग, फिर ''सायरा'' बनकर लौटेंगी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'फर्जी 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। पहले सीजन में 'सायरा' के किरदार से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाली कुब्रा एक बार फिर इसी भूमिका में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वैनिटी वैन के बाहर की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर 'सायरा' और 'फर्जी 2' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की।

मजाकिया अंदाज में बोलीं- 'क्या ये झूठी खबर है?'
कुब्रा ने तस्वीरों के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, "क्या ये झूठी खबर है?" इसके बाद उन्होंने खुद ही इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, "हाँ यार! आखिरकार बेहद उत्साहित हूं... तो चलिए, 'फर्जी 2' की शुरुआत करते हैं!" उन्होंने आगे लिखा कि अब इस ढेर सारी खुशी की शुरुआत करते हैं। कुब्रा की इस पोस्ट से साफ है कि वह लंबे इंतजार के बाद 'फर्जी' की दुनिया में वापस लौटने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले एक्ट्रेस बता चुकी हैं कि जब उन्हें 'फर्जी' ऑफर हुई थी, तब उन्होंने दोनों सीजन के लिए एक साथ कमिटमेंट किया था।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kubbra Sait (@kubbrasait)

सायरा के किरदार की कहानी पर सस्पेंस बरकरार
राज और डीके द्वारा निर्मित 'फर्जी' में कुब्रा सैत के अलावा शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, केके मेनन और जाकिर हुसैन अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। पहले सीजन में कुब्रा ने सायरा का किरदार निभाया था, जो केके मेनन के किरदार मंसूर दलाल से जुड़ी हुई थी। हालांकि, दूसरे सीजन में सायरा की कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इसे लेकर अभी मेकर्स की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस उनके किरदार को लेकर काफी उत्सुक हैं।

'फर्जी 2' के साथ फिर दिखेगा कुब्रा का दमदार अंदाज
वर्कफ्रंट की बात करें तो कुब्रा सैत पिछले साल 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज 'संकल्प' में काम किया, जहां उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों की सराहना मिली। एक्टिंग के अलावा कुब्रा लेखन, होस्टिंग और स्टैंड-अप कॉमेडी में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब 'फर्जी 2' में सायरा के किरदार के साथ उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News