अरबपति बिजनेसमैन AP को दिल दे बैठी हैं Krystle D''Souza, Kiss करते हुए दोनों की वीडियो हुई वायरल !
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 02:28 PM (IST)
Krystle D'Souza Love Life : धुरंधर के बाद से अब हर कोई क्रिस्टल डिसूजा को शरारत गर्ल के नाम से जानता है। आये दिन क्रिस्टल अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 2022 में ऐसा सुनने को मिला था कि क्रिस्टल डिसूजा किसी गुलाम गौस दीवानी को डेट कर रही हैं लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। अब हाल में फिर से क्रिस्टल डिसूजा की एक ऐसी वीडियो वायरल हुई है, जिसको देखते ही हर कोई यह कह रहा है कि अब उनको प्यार हो गया है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
बिजनेसमैन AP ने एक्ट्रेस के गालों पर किया किस
हाल ही में सामने आए एक पार्टी वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक्ट्रेस Krystle D'Souza और बिजनेसमैन एपी अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। सभी कैमरे के सामने साथ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एपी, क्रिस्टल को बेहद करीब से पकड़े हुए नजर आते हैं और एक पल ऐसा भी आता है जब वह उनके गाल पर किस करते दिखाई देते हैं। यही वजह है कि फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग समझ नहीं पा रहे कि यह सिर्फ दोस्तों के बीच का खास पल था या फिर दोनों सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
वहीं एपी की बात करें तो उनका नाम सबसे पहले रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के जरिए सुर्खियों में आया था। इस शो में दुबई के रईस लोगों की लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाई जाती है। एपी दुबई में सुपरकार्स के बड़े कारोबार से जुड़े हुए हैं और अपनी आलीशान जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।
क्रिस्टल डिसूजा का वर्कफ्रंटव
अगर क्रिस्टल के काम की बात की जाए तो उन्होंने एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल से हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद 2021 में उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और इसके बाद उनको ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर 2 में देखा गया।
