ये सोची-समझी चाल है, मुझे बदनाम किया जा रहा है.... Rani संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 12:09 PM (IST)

Govinda Affair Rumours : एक्टर गोविंदा हाल ही में अपनी फिल्म 'रूपा' की को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में नजर आने के बाद चर्चा में आ गए। इस खास मौके पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गए, जिससे कई तरह की बातें होने लगीं और फैंस व ऑनलाइन यूज़र्स के बीच अटकलें शुरू हो गईं।

 Govinda Affair Rumours

ANI से बात करते हुए, गोविंदा ने इस चर्चित मुलाकात और उससे मिली चर्चा पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "मैं अपनी फिल्म 'रूपा' के लिए प्रार्थना करने लालबागचा गया था। इससे पहले, मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिरों में गया था और वह मेरे लिए लकी साबित हुआ। मेरी फिल्में बहुत बड़ी हिट रहीं। मैं रवीना टंडन के साथ भी गया था और अब रानी स्वर्णकार के साथ गया। मैंने प्रार्थना की क्योंकि मैं लंबे समय बाद फिर से शुरुआत कर रहा हूं।

 अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अफवाहों पर जवाब देते हुए, गोविंदा ने कहा कि यह उनके खिलाफ एक सोची-समझी चाल है ताकि उन्हें उनके परिवार से दूर किया जा सके और उनकी छवि खराब की जा सके। एक्टर ने आगे कहा, "यह किसी की गलती नहीं है। यह बहुत ही सोची-समझी चाल है। ऐसी चीज़ें और भी होंगी। मुझे मेरे परिवार से दूर करने और फिर समाज में मेरी छवि खराब करने की योजना का यह एक हिस्सा था। मैंने कभी अपने काम के अलावा किसी और चीज़ पर ध्यान नहीं दिया... मैं बस काम करता रहा। बहुत से लोग मेरी तारीफ करते थे।

गोविंदा ने जोर देकर कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ से किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए। यह किसी के लिए भी एक विषय हो सकता है... भले ही कोई अफेयर हो। मैं काम कर रहा हूं और एक प्रोफेशनल रिश्ता बनाए हुए हूं।

 Govinda Affair Rumours

इस हफ़्ते की शुरुआत में, गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने गए, जहां उनके साथ उनकी को-स्टार रूपा स्वर्णकार भी थीं। इससे पहले, अमेरिका से लौटने के बाद वे गणेश चतुर्थी के जश्न में अपने परिवार के साथ शामिल हुए। गोविंदा ने अपने बच्चों, टीना और यशवर्धन के साथ उत्सव में हिस्सा लिया और गणपति दर्शन के दौरान पूजा-अर्चना की।

गोविंदा जल्द ही डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ 'रूपा' फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा हीरो की हॉररइन से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जो 7 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सुनीता आहूजा, नितांशी गोयल, जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News