Khatron Ke Khiladi 15 को ''हां'' करने के लिए Rubina Dilaik ने लिया था 3 महीने का समय ? बेटियों की वजह से नहीं लें पा रहीं थी फैसला

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 05:50 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 15 : कुछ ही दिनों में फेमस रियलिटी शो  Khatron Ke Khiladi 15 की शुरुआत होने वाली है। इस शो में बालिका वधु की आनंदी से लेकर अनुमपा सीरियल का अनुज तक इसमें हिस्सा लेगा। इसी बीच एक और कंटेस्टेंट हैं जो Khatron Ke Khiladi में दोबारा से नजर आने वाली हैं और वो है Rubina Dilaik । 

   Khatron Ke Khiladi 15

मदर्स डे पर एक इंटरव्यू के दौरान रुबिका ने अपना मदरहुड का एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि खतरों के खिलाड़ी 15 को हां कहने के लिए उन्होंने कम से कम 30 दिन का समय लिया था, ऐसा इस वजह से क्योंकि उनका मानना है कि उनकी जिंदगी उनकी बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो के लिए उन्हें कम से कम 40 दिनों तक देश से बाहर रहना होगा। मां बनने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब उन्हें इतने दिनों रक अपनी बेटियों से दूर रहना पड़ेगा। 

इसी के साथ उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद वो इतनी व्यस्त हो गईं कि उन्हें Khatron Ke Khiladi 15 में जानें का बिल्कुल समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मां बनने से पहले उन्हें जो चीजें सबसे ज्यादा जरुरी लगती थीं, अब वो उनके लिए इतनी मायने नहीं रखतीं। 

   Khatron Ke Khiladi 15

काम और फैमिली के बीच एक संतुलन बनाकर रखना उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल काम है। उनके जाने के बाद उनकी बेटियों की देखभाल उनके पति अभिनव करेंगे  लेकिन कहीं न कहीं फिर भी उनके मन के अंदर बेटियों को लेकर चिंता रहेगी। 

 Khatron Ke Khiladi 15 को हां करने की एक वजह यह भी है कि वो  जानना चाहती हैं, मां बनने के बाद उनके अंदर वो पहली वाली ताकत और हिम्मत है या नहीं। 

   Khatron Ke Khiladi 15


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News