करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल! ''द बकिंघम मर्डर्स'' से निर्माता के रूप में करेंगी नई शुरुआत !

punjabkesari.in Tuesday, Sep 10, 2024 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। करीना कपूर खान की मच अवेटिड फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज को बस 3 दिन रह गए हैं और दर्शकों में उत्साह का स्तर चरम पर है। फिल्म का ट्रेलर यह साफ-साफ दर्शाता है कि यह एक यूनीक मिस्ट्री थ्रीलर होने वाली है। लेकिन यह फिल्म करीना के लिए विशेष महत्व रखती है क्योंकि वह 25 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में पहली बार डायरेक्टर के रूप में भी कदम रख रही हैं जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

करीना ने लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज किया है चाहे वह एक खुशमिजाज लड़की का रोल हो, एक भावुक पात्र हो या एक ग्लैमरस हीरोइन। लेकिन पहली बार वह 'द बकिंघम मर्डर्स' में एक पूरी तरह से तीव्र भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म उनके लिए और भी खास है क्योंकि यह उनके निर्माता के रूप में करियर की शुरुआत का प्रतीक है। यह सच में एक जश्न का पल है क्योंकि वह 25 साल पूरे कर रही हैं।

फिल्म उनके पिछले कामों से एक ताजगी और अनोखापन दर्शाती है और यह उनके ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन ग्रोथ को भी दिखाती है। उन्होंने एक यूनीक और ओरिजनल स्क्रिप्ट को चुना है जो उनके डायरेक्टर के रूप में करियर की एक नई शुरुआत का संकेत देती है।

'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में विशेष रूप से रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, आश तांदन, रणवीर ब्रार और कीथ एलेन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और इसे लिखने का काम आसीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने किया है। यह फिल्म महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत की गई है और इसकी निर्माता शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार निर्माता बनीं करीना कपूर खान हैं।

Source: Navodaya Times


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News