Kanika Mann ने सुनाई आपबीती... बचपन में प्रेगनेंसी से बचने के लिए खाती थीं पपीता, Cousin भाई ने की थी गंदी हरकत

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 05:34 PM (IST)

Kanika Mann : गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली Kanika Mann में हाल की एक इंटरव्यू में एक ऐसी बात बताई है, जिसे सुनकर हर किसी का मन घबरा गया है। उन्होंने बचपन की बात बताते हुए कहा कि उनके ही कजिन भाई ने उनके साथ गंदा काम किया था। 

Kanika Mann

प्रेग्नेंट होने का सताने लगा डर 
एक इंटरव्यू में सवाल-जवाब के दौरान कनिका मान ने अपने बचपन की बहुत ही दर्दनाक घटना सुनाई। उन्होंने बताया की उनका ही कजिन भाई उनके साथ गंदी हरकत करने लगा था। वो अपने ही घर में खुद को बहुत ज्यादा असुरक्षित मानती थीं। जिस वजह से उन्हें इतना डर लगने की लगा कि कहीं वो प्रेग्नेंट न हो जाएं। जब यह घटना हुई उस समय में चौथी क्लास में थी। चौथी क्लास के बच्चे को क्या पता था कि किस तरह प्रेग्नेंट हुआ जाता है। 

Kanika Mann

उस दौरान प्रेग्नेंसी के डर मुझे इतना सताने लगा कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पपीता खाना शुरू कर दिया था। कनिका ने बताया कि मैंने घर में अपनी मम्मी, चाची से सुना था कि पपीता नहीं खाना चाहिए वरना अबॉर्शन हो जाता है। इस वजह से मैंने ऐसा करना शुरू कर दिया। 
 
उन्होंने बताया कि जब वो बचपन में किसी रिश्तेदार के घर छुट्टियां मनाने जाती थीं, उस दौरान उनके साथ ऐसा हुआ। हर कोई ऐसा नहीं था लेकिन 100 में से 1 व्यक्ति तो गलत निकल ही आता है। इस हरकत से उनका दिल इतना सहम गया कि उन्होंने किसी के साथ यह बात शेयर नहीं की। कनिका ने सोचा यदि वो अपने पेरेंट्स को ऐसी बात बताएंगी तो वो मेरा भी कहीं आना-जाना बंद कर देंगे। 
 

Kanika Mann

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News