रंगीन अंडरगारमेंट्स पहनने तक की नहीं थी इजाजत...शादी के बाद सास ने बच्चे के लिए बनाया दवाब, छलका Kanika Maheshwari का दर्द

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 06:32 PM (IST)

Kanika Maheshwari : 'दीया और बाती हम'  सीरियल से कनिका माहेश्वरी ने टीवी इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। अपनी मेहनत के बलबूते पर उन्होंने बहुत से हिट सीरियल में काम किया है। अब फ़िलहाल कनिका  नए टीवी शो 'सहर होने को है नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसी बीच कनिका का ब्यान उनको सुर्खियों में ले आया है। उन्होंने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ बातें की, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। 

kanika

रंगीन अंडरगारमेंट्स पहनने तक की नहीं थी इजाजत...
पॉडकास्ट के दौरान कनिका ने बताया कि उन्हें बचपन में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि जब वो छोटी थी तो उन्हें रंगीन अंडरगारमेंट्स पहनने तक की नहीं थी इजाजत नहीं थी। समाज के तौर-तरीके को देखते हुए उनके परिवार ने उनके ऊपर बहुत सी पाबंदिया लगाई हैं। 
 
कनिका ने बताया कि ब्लैक रंग को हमेशा से अशुभ बताया गया है, इस वजह से मुझे भी कहा जाता था कि तुम काले रंग के अंडरगारमेंट्स पहन पहनो। 

Kanika Maheshwari

यदि मैं सफ़ेद कपड़ों के साथ लाल रंग की ब्रा भी पहन लेती थी तो मुझे तुरंत उसी समय टोक दिया जाता था। ऐसा इस वजह से क्योंकि यदि वो बाहर दिख गए तो समाज हमारे में उल्टी-सीधी बाते बनाएगा। लोगों की वजह से हमे हमेशा अपनी पसंद बदलनी पड़ती थी। 

इसी के साथ कनिका ने बताया कि समाज का दवाब इतना बढ़ गया है कि मुझे बहुत कम उम्र में ही शादी करनी पड़ी। लोग क्या कहेंगे और क्या सोचेंगे ? यह सोचकर मैंने जल्दी शादी करने का फैसला लिया। 

इसके बाद शादी हो गई तो मेरे ऊपर बच्चा करने का दवाब बनाया गया कि यदि समय से बच्चा नहीं हुआ तो लोग तरह-तरह की बातें बनाएंगे। मेरे पति मेरे सामने अपने दोस्तों की बातें करते थे कि मेरे सारे दोस्तों के बच्चे हो गए हैं और मुझे बहुत अजीब लगता है। यहां तक सास ने कहा कि यदि बच्चा हो जाएगा तो पति के साथ रिश्ता और भी सुधर जाएगा। अब वो एक बेटे की माँ हैं। 

Kanika Maheshwari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News