13 साल बाद भी वैसी ही खूबसूरत ! Jodha Akbar की रुकैया बेगम का बदला नहीं अंदाज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 05:50 PM (IST)

Mumbai : छोटे पर्दे पर कई शो आते हैं और चले जाते हैं लेकिन कुछ ऐतिहासिक कहानियां दर्शकों के जेहन में हमेशा के लिए बस जाती हैं। ऐसा ही एक यादगार सीरियल था Jodha Akbar । इस शो में रुकैया बेगम का चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लवीना टंडन आज भी अपनी अदाकारी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। ताज्जुब की बात यह है कि शो को शुरू हुए करीब 13 साल बीत चुके हैं लेकिन लवीना की फिटनेस और उनका आकर्षण आज भी पहले जैसा ही बरकरार है।

Jodha Akbar Lavina Tandon

Jodha Akbar से रातों-रात बनीं सुपरस्टार
लवीना ने अपने अभिनय सफर में करीब दो दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, लेकिन उन्हें असली पहचान एकता कपूर के शो 'जोधा अकबर' (2013) से मिली। उनकी नशीली आंखें और शाही अंदाज ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। हालांकि, उनके करियर की शुरुआत साल 2004 में हॉरर शो रूह से हुई थी। इसके बाद उन्होंने 'श्श.... फिर कोई है', 'बेस्ट ऑफ लक निक्की', 'बाल वीर' और 'अदालत' जैसे लोकप्रिय शोज में अपनी वर्सटाइल एक्टिंग का लोहा मनवाया।

Jodha Akbar Lavina Tandon

छोटे पर्दे की बड़ी पहचान
भले ही लवीना ने फिल्मों की ओर ज्यादा रुख न किया हो, लेकिन टीवी की दुनिया में वह एक बड़ा नाम हैं। 'रुकैया बेगम' के बाद उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए।  जल्द ही वह नए सीरियल 'तुम बिन जाऊं कहां' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती दिखेंगी।

बढ़ती उम्र को दे रही हैं मात
सोशल मीडिया पर लवीना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जहां 2 लाख से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर यह कहना मुश्किल है कि Jodha Akbar को एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है। अपनी गजब की फिटनेस और स्टाइल से वह आज की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। उनके चाहने वाले आज भी उनकी उन 'कंजी आंखों' और घुंघराले बालों के दीवाने हैं, जिन्होंने कभी रुकैया बेगम के रूप में अकबर का दिल जीता था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lavvina Taandon💫 (@lavinatandon05)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News