जैकलीन फर्नांडिस का कान्स में जलवा बरकरार, दूसरे लुक से फिर बिखेरा ग्लैमर
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 01:11 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में शानदार डेब्यू के बाद एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez ने ग्लोबल गिफ्ट गाला में अपने दूसरे लुक से भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी ग्रेस, स्टाइल और इंटरनेशनल प्रेजेंस ने उन्हें एक बार फिर ग्लोबल फैशन सर्किट में चर्चा का केंद्र बना दिया है।
क्लासिक हॉलीवुड ग्लैमर में मॉडर्न ट्विस्ट
इस इवेंट में जैकलीन ने Richard Quinn SS '26 के खूबसूरत स्ट्रैपलेस गाउन को चुना, जिसमें आइवरी शेड और मॉडर्न कॉउचर का बेहतरीन मेल देखने को मिला। ब्लैक ओपेरा ग्लव्स के साथ उनका यह लुक पुराने हॉलीवुड ग्लैमर और नई फैशन सोच का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन गया।

ज्वेलरी ने बढ़ाई लुक की रॉयल फील
उनके इस शानदार आउटफिट को और भी खास बनाने का काम महेश नोटनदास की लग्जरी ज्वेलरी ने किया। पर्ल नेकपीस और एलिगेंट डिटेलिंग ने उनके पूरे लुक में रॉयल और क्लासिक टच जोड़ दिया, जिससे उनकी अपीयरेंस और भी ग्रेसफुल नजर आई।

कॉन्फिडेंस और ऑरा बना उनकी पहचान
जैकलीन की सबसे बड़ी खासियत सिर्फ उनका फैशन सेंस नहीं, बल्कि हर रेड कार्पेट पर उनकी पॉजिटिव एनर्जी और कॉन्फिडेंट प्रेजेंस भी है। चाहे कान्स हो या कोई ग्लोबल गाला, वह हमेशा अपने स्टाइल और आत्मविश्वास से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर उनके इस लेटेस्ट लुक को लेकर फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं। उनकी एलिगेंस और ग्लोबल प्रेजेंस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। जैसे-जैसे कान्स 2026 आगे बढ़ रहा है, Jacqueline Fernandez एक बार फिर भारतीय प्रतिनिधित्व को ग्लोबल फैशन के साथ मजबूती से पेश करती नजर आ रही हैं।
