TRP में बड़ा उलटफेर ! क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फिर नंबर 1, अनुपमा को लगा झटका
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 05:09 PM (IST)
Mumbai : 12वें हफ्ते की TRP रिपोर्ट सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस बार कई शोज की रैंकिंग बदली है, जिसका सबसे ज्यादा असर पॉपुलर शो Anupamaa पर पड़ा है। स्मृति ईरानी का चर्चित शो ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इस हफ्ते भी 2.0 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। वहीं नया शो ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘अनुपमा’ को पीछे छोड़ दिया। ऐसे में एकता कपूर के शोज इस समय टीआरपी लिस्ट में दबदबा बनाए हुए हैं।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का दबदबा कायम
साल 2026 की TRP लिस्ट में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मजबूत कहानी और दिलचस्प ट्विस्ट के कारण यह शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं इसके स्पिन-ऑफ ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ की रेटिंग में इस बार थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद यह शो ‘अनुपमा’ से आगे निकलने में कामयाब रहा। पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर रहने वाला यह शो इस बार 1.8 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया।

रोमांटिक ड्रामा ने मारी बाजी
इस हफ्ते दूसरे स्थान पर तुम से तुम तक ने जगह बनाई है, जिसकी टीआरपी 1.9 रही। शो की रेटिंग में अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है। वहीं लंबे समय से टॉप तीन में रहने वाला अनुपमा इस बार 1.8 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि शो की कहानी में आए बदलाव दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आ रहे हैं। पांचवें स्थान पर 1.7 रेटिंग के साथ ‘गंगा मई की बेटियां’ रहा, जो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है।
टॉप 5 से बाहर हुए ये शोज
टॉप पांच के बाद छठे नंबर पर ‘वसुधा’ रहा, जिसकी रेटिंग 1.7 रही। सातवें स्थान पर 1.6 रेटिंग के साथ उड़ने की आशा रहा। नागिन 7इस बार भी आठवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ 1.5 रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर खिसक गया। दसवें स्थान पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ रहा, जिसे इस बार 1.5 रेटिंग मिली। इस हफ्ते कई बड़े शोज दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए, जिसकी वजह से उनकी रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली।

