फैंस के लिए खुशखबरी ! Hera Pheri 3 पर आई बड़ी अपडेट, Paresh Rawal ने अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 04:26 PM (IST)

Mumbai : फिल्म Hera Pheri 3 को लेकर दर्शकों में काफी समय से उत्साह बना हुआ है लेकिन कुछ समय से अफवाहों कि वजह यह सुनने को मिल रहा था कि मूवी  में देरी का सामना करना पड़ेगा। अब अभिनेता परेश रावल ने इन अफवाहों पर खुद प्रतिक्रिया दी है और साफ कर दिया है कि फिल्म में किसी तरह की देरी नहीं हो रही है।

Hera Pheri 3

जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
परेश रावल ने अपनी आने वाली फिल्म Bhoot Bangla के प्रमोशन के दौरान  Hera Pheri 3 को लेकर बात की। उन्होंने फिल्म में देरी की खबरों को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि यह फिल्म जरूर बनेगी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि Hera Pheri 3 बन रही है और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

पहले भी आई थीं फिल्म छोड़ने की खबरें
बता दें कि जब से Hera Pheri 3 का ऐलान हुआ है, तब से यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि परेश रावल इस फिल्म से अलग हो गए हैं। इसके बाद यह भी खबर सामने आई कि अक्षय कुमार ने उन पर 25 करोड़ रुपये के हर्जाने का केस किया है। हालांकि बाद में दोनों ने आपस में मामला सुलझा लिया और केस वापस ले लिया गया। अब परेश रावल फिर से इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Hera Pheri 3

Bhoot Bangla  इस दिन होगी रिलीज
अगर बात करें फिल्म Bhoot Bangla की तो यह 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और खास बात यह है कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन करीब 14 साल बाद किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Hera Pheri 3


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News