Hansika Motwani का बड़ा एक्शन, EX भाभी पर किया 2 करोड़ का मानहानि केस
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 04:54 PM (IST)
Mumbai :एक्ट्रेस Hansika Motwani इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पारिवारिक विवाद और कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। अपनी पूर्व भाभी मुस्कान नैन्सी जेम्स के साथ चल रहे इस विवाद ने अब कोर्ट का रुख कर लिया है।

हंसिका ने किया 2 करोड़ का मानहानि केस
Hansika Motwani ने अपनी एक्स-भाभी और टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। हंसिका का आरोप है कि मुस्कान ने सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ झूठी और अपमानजनक बातें फैलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।
हंसिका ने 2 करोड़ रुपये के हर्जाने और मुस्कान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। हंसिका के अनुसार, यह सब उन्हें बदनाम करने की एक साजिश है ताकि मुस्कान को 27 लाख रुपये का बकाया कर्ज न चुकाना पड़े।

भाभी के संगीन आरोप और FIR
विवाद की दूसरी तरफ मुस्कान नैन्सी जेम्स ने भी हंसिका और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान का दावा है कि उनके साथ घरेलू हिंसा और उत्पीड़न हुआ है, जिसके आधार पर उन्होंने FIR भी दर्ज कराई थी।
हंसिका का पक्ष
हंसिका ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है उनका अपने भाई और भाभी के निजी झगड़ों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें जानबूझकर इस पारिवारिक विवाद में घसीटा जा रहा है ताकि उनकी स्टार इमेज का फायदा उठाया जा सके। यह मामला अब पूरी तरह से कानूनी पेचीदगियों में उलझ गया है। जहा एक तरफ मुस्कान ने घरेलू हिंसा का मुद्दा उठाया है, वहीं हंसिका ने इसे अपनी प्रतिष्ठा पर हमला बताते हुए मानहानि का केस किया है। अब सबकी नजरें कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

